फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Siya Ram Janaki Holly played in phagun

शिया राम जानकी होली खेले फागुन में

Fri, 18 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/नैनीताल
ब्यूरो/नैनीताल Updated Fri, 18 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Siya Ram Janaki Holly played in phagun
महिलाओं की होली - फोटो : अमर उजाला
 नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा के सहयोग से बृहस्पतिवार से नौ दिवसीय फागोत्सव शुरू हो गया है। पहले दिन महिलाओं ने नगर में होली जुलूस निकाला। वहीं दूसरी ओर महिला होली प्रतियोगिता में भी होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में मल्लिका संगीत केंद्र नव ज्योति क्लब नैनीताल पहले, आल इंडिया वूमन टीम भवाली दूसरे तथा सेंट् व्यू महिला समिति नैनीताल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


इससे पूर्व सभा परिसर में वरिष्ठ शिक्षाविद् नवीन लाल साह और पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जंतवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर फागोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर हीरानगर महिला होली दल हल्द्वानी, आल इंडिया वूमन टीम भवाली,नंदा देवी महोत्सव कमेटी भवाली, मां का आर्शीवाद ज्योलीकोट, सेंट व्यू महिला समिति नैनीताल, मां पाषॉण देवी होली ग्रुप, मल्लिका संगीत केंद्र नव ज्योति क्लब, लेक सिटी वेलफेयर क्लब की टीमों ने पहले होली जुलूस उसके बाद होली प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन


होल्यारों ने होली आई रे बरसाने की..., ऐसो नटखट नंद गोपाला..., शिया राम जानकी होली खेले फागुन में..., चंदन बंदन निको लागे राधे रानी दर्शन मांगे..., फागुन आयो एरी सखी..., मेरे निडर बलमुआं.... समेत कई होली गीतों के साथ ही स्वांग प्रस्तुत किए। निर्णायक संतोष आशीष, गणेश कांडपाल तथा टाईम कीपर की भूमिका अहमद सिद्दीकी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन हेमंत बिष्ट व मीता उपाध्याय ने किया। इस मौके पर सभा के संरक्षक गंगा प्रसाद साह, अध्यक्ष मुकेश जोशी, महासचिव  राजेन्द्र लाल साह, उपाध्यक्ष अनूप शाही, प्रवक्ता जगदीश चंद्र बवाडी, विमल  चौधरी, मनोज साह, देवेंद्र लाल साह, हिमांशु जोशी, कमलेश ढौडियाल, किशन नेगी, मनोज साह आदि मौजूद थे।


पाषाण देवी मंदिर में बैठकी होली कल
नैनीताल। मां पाषाण देवी के मुख्य पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि 18 मार्च को अपराह्न एक बजे मंदिर में बैठकी पुरुष और महिला होली होगी। उन्होंने सभी होल्यारों से होली में शामिल होने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed