फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six teams including Udham Singh Nagar and Haridwar won

उधमसिंहनगर और हरिद्वार समेत छह टीमों ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Six teams including Udham Singh Nagar and Haridwar won
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 20वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय वाहिनी पुलिस फुटबॉल प्?
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में प्रादेशिक अंतरजनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन छह मैच खेले गए। ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल पुलिस को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इनके अलावा हरिद्वार, चंपावत, आईआरबी देहरादून, 31वीं वाहिनी और 46वीं वाहिनी पीएसी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय 20वीं प्रादेशिक पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शुक्रवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सभी प्रतिभागी टीमों को शपथ दिलायी गई। उसके बाद मार्चपास्ट किया गया। पहला मैच ऊधमसिंह नगर और नैनीताल पुलिस के बीच खेला गया। ऊधमसिंहनगर की टीम ने 3-0 से बाजी मारी।
विज्ञापन

दूसरे मैच में आईआरबी द्वितीय देहरादून ने आईआरबी प्रथम रामनगर की टीम को 5-4 के स्कोर से शिकस्त दी। तीसरा मैच 46वीं वाहिनी पीएसी और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया जिसमें 2-0 के स्कोर से 46वीं वाहिनी पीएसी विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मैच में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने 1-0 के स्कोर से अल्मोड़ा को हराया। पांचवें मैच में चंपावत की टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को 3-0 के स्कोर से और अंतिम मैच में हरिद्वार की टीम ने पौड़ी गढ़वाल को 3-0 के स्कोर से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता में एंकरिंग बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने की। इस दौरान एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ नैनीताल विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल नितिन लोहनी आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 20वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय वाहिनी पुलिस फुटबॉल प्?

हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 20वीं प्रादेशिक अर्न्तजनपदीय वाहिनी पुलिस फुटबॉल प्?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed