{"_id":"6578c32e4b255fc279072ea7","slug":"six-pine-trees-were-found-cut-investigation-should-be-done-against-the-builders-nainital-news-c-238-1-ntl1002-1548-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चीड़ के छह पेड़ कटे मिले, बिल्डरों के खिलाफ जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चीड़ के छह पेड़ कटे मिले, बिल्डरों के खिलाफ जांच कराएं
विज्ञापन
भीमताल ब्लाक के जंतवाल गांव में मिले अवैध रूप से काटे गए चीढ़ के पेड़।
नैनीताल। आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को भीमताल ब्लॉक के जंतवाल गांव का औचक निरीक्षण किया तो वहां निर्माणाधीन तीन भवनों में कई अनियमितताएं दिखी। उन्होंने अवैध खनन मामले में दो बिल्डरों और जेसीबी संचालक के खिलाफ जांच कर उनका चालान करने, निर्माणाधीन होम स्टे पर रोक लगाने और होम स्टे संचालक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को आयुक्त दीपक रावत जंतवाल गांव पहुंचे। मौके पर मौजूद तीन निर्माणाधीन भवनों के निरीक्षण के दौरान उन्हें कई अनियमितताएं मिली। निरीक्षण में जंतवाल गांव में एक निर्माणाधीन भवन के पास ही अवैध खनन करने पर उन्होंने तहसीलदार और पटवारी को दो बिल्डरों और जेसीबी संचालक के खिलाफ जांच कर चालान काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद आयुक्त रावत ने बताया कि वन विभाग की जमीन में बगैर अनुमति होम स्टे बनाया जा रहा था। मौके पर चीड़ के छह पेड़ भी अवैध रूप से काटे गए हैं। आयुक्त ने होम स्टे के निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन मामले में संबंधित व्यक्ति का चालान करने और दो माह से निर्माणाधीन होम स्टे में बिजली चोरी मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार, वन विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को भी कहा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पर्वतीय इलाकों में जेसीबी के कार्यों का विवरण रखने के भी निर्देश दिए।