{"_id":"62c327470c533a2fea322f80","slug":"six-different-parking-places-will-be-built-across-the-district-at-a-cost-of-46-crores-nainital-news-hld4680067178","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 करोड़ की लागत से जिले भर में बनेंगे छह अलग अलग पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 करोड़ की लागत से जिले भर में बनेंगे छह अलग अलग पार्किंग स्थल
विज्ञापन
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिले भर में पार्किंग की दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन छह अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग का निर्माण करा रहा है। इन पर लगभग 46 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन पार्किंग स्थलों में छह सौ से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नैनीताल जिले में जाम की समस्या के समाधान और पर्यटकों को पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भवाली, सातताल, नैनीताल के कचहरी परिसर व नाला नंबर 23 मस्जिद के पीछे, हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर और रामनगर में पार्किंग स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कचहरी परिसर नैनीताल में पार्किंग समस्या के हल के लिए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से 9 करोड़ 96 लाख की लागत से लगभग 150 वाहनों को पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। इसके लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कचहरी परिसर में मौजूद सरकारी आवासों को ध्वस्त करने का काम करा दिया गया है। अभी वहां वहां खुदान कार्य चल रहा है।
डीएम ने बताया कि सातताल में पार्किंग क्षमता के विकास के लिए प्राधिकरण ने जिला प्रशासन से राजस्व भूमि की मांग की थी जिसके बाद सातताल में 15 नाली राजस्व भूमि प्राधिकरण को उपलब्ध करा दी गई है। यहां केएमवीएन 30 से 40 वाहनों की पार्किंग, 20 दुकानें व शेड तैयार करेगा। केएमवीएन को अगले पर्यटन सीजन तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में 1.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि भवाली में 12 करोड़ की लागत से 86 वाहनों की, रामनगर में 17 करोड़ की लागत से 150 वाहनों की, नैनीताल में नाला नंबर 23 को 1.2 किलोमीटर कवर कर 5 करोड़ 50 लाख की लागत से लगभग 150 वाहन क्षमता की पार्किंग बनाई जाएगी। हल्द्वानी स्थित ठंडी सड़क पर नहर कवर कर पार्किंग बनाई जाएगी।