फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six Corona patients died, 156 new cases arrived.

छह कोरोना मरीजों की मौत, 156 नए केस आए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Six Corona patients died, 156 new cases arrived.
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर गंभीर होती जा रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव छह मरीजों की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में पॉजिटिव 153 मरीज भर्ती हैं और 45 की हालत गंभीर है। जिले में बृहस्पतिवार को 156 नए केस आए। इनमें बेस अस्पताल की एक नर्स भी शामिल है। 753 की रिपोर्ट का इंतजार है। बृहस्पतिवार को 1638 के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

चमोली निवासी 55 वर्षीय कोविड पॉजिटिव मरीज को 12 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। किच्छा निवासी 80 वर्षीय कोविड पॉजिटिव बुजुर्ग को 14 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हृदय और शुगर की बीमारी से भी बुजुर्ग ग्रस्त थे। रामनगर निवासी 72 वर्षीय कोविड पॉजिटिव वृद्धा और पीलीकोठी हल्द्वानी निवासी 82 वर्षीय वृद्धा को 14 अप्रैल और हल्द्वानी निवासी 49 वर्षीय मरीज को दस अप्रैल को भर्ती कराया गया था। मुखानी निवासी 80 साल के बुजुर्ग को बुधवार को भर्ती कराया गया था। एसटीएच में अप्रैल 2020 से 15 अप्रैल 2921 तक 371 मरीजों की कोविड से मौत हो चुकी है। मौत का यह आंकड़ा आठ महीने बाद बढ़ा है। अगस्त 2020 के अंतिम सप्ताह में आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चलाया अभियान
हल्द्वानी। एसडीएम विवेक राय, कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के नेतृत्व में अभियान चलाकर कोविड के सैंपल लिए गए। कमलुवागांजा स्थित जियो मार्ट, दुर्गा सिटी सेंटर स्थित बिग बाजार और पंकज मॉल में लोगों के कोविड सैंपल लिए गए। दुकानों, रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों और जूस कार्नर के लोगों के भी सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed