फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sister-in-law accused of assault along with relatives, case registered

Nainital News: देवरानी पर रिश्तेदारों के साथ मिलकर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law accused of assault along with relatives, case registered
किच्छा। बडिंया में एक जेठानी ने देवरानी पर अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रूपरानी निवासी बंडिया भट्ठा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि चार जून को वह घर में अकेली थी और पति काम पर गए थे। उसकी देवरानी दर्शनारानी पड़ोस में ही रहती है। आरोप है कि वह उसे व परिवार वालों को बिना किसी कारण गालियां देने लगी। उसने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आई। उसने डायल 112 पर फोन किया लेकिन मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

आरोप है कि दर्शनारानी योजनाबद्ध तरीके से अपनी बहन सपना, दीपा, बहनोई विनोद सनवाल, उसके बेटे हैप्पी, तरनजीत, अजीत सिंह आदि को साथ लेकर जान से मारने के इरादे से हाथों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने गालीगलौज कर उनका गला दबाने की कोशिश की। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उसे बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed