{"_id":"69977bf08bf20c24e40d5791","slug":"sir-from-where-should-i-pay-the-bill-of-rs-3800-for-the-smart-meter-haldwani-news-c-418-1-shld1006-4029-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: साहब स्मार्ट मीटर का 3800 बिल कहां से जमा करूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: साहब स्मार्ट मीटर का 3800 बिल कहां से जमा करूं
Fri, 20 Feb 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। सीडीओ साहब मेरा नाम रमेश बृजवासी है और में नौकुचियाताल में रहता हूं। सर मैंने जब से स्मार्ट मीटर लगाया है तब से मेरा बिला 3800 रुपये आ रहा है। सर में गरीब हूं, इतना बिल हर बार कहा से जमा करूं। शिविर में पहुंचे ग्रामीण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मौके पर जाकर मीटर चेक करने के साथ समस्या हल करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान मल्लीताल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुलदीप बोहरा ने सिंचाई विभाग से झील किनारे वाहनों के लिए पॉकेट पार्किंग बनाने की मांग की। एक महिला ने बताया कि उन्होंने जून स्टेट में जमीन खरीदी थी लेकिन सोसायटी की ओर से उसके आसपास चाहरदीवारी करने से मकान नहीं बन पा रहा है। सीडीओ ने राजस्व विभाग और प्राधिकरण के अधिकारियों से मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर सोसायटी की ओर भूमि की चाहरदीवारी नहीं हटाई गई तो उक्त क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कब्जे की विस्तृत रिपोर्ट दें। सभासद रामपाल सिंह गंगोला ने बिलासपुर नहरों को सही कराने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने, सभासद प्रकाश चंदोला ने पूर्व में एक मकान विहीन लाभार्थी को मकान नहीं देने की समस्या को हल करते हुए पीएम आवास योजना से मकान दिलाने को कहा।
अवैध रूप से चल रहे होम स्टे
कैप्टन महेश जोशी और समाजसेवी नितेश बिष्ट ने कहा कि बाहरी लोगों की ओर से अवैध रूप से होम स्टे चलाकर स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सीडीओ ने जिला पर्यटन अधिकारी से टीम के साथ कार्रवाई करने को कहा। नौकुचियाताल क्षेत्र में सिंचाई नहरों पर अतिक्रमण की शिकायत पर सीडीओ ने सिंचाई विभाग से राजस्व और पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने को कहा। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने जून स्टेट में तीन साल पहले बनाए गए पानी के टैंकों के अब तक हैंडओवर नहीं लेने की शिकायत की।
विज्ञापन
भीमताल बाईपास का निर्माण सही तरीके से हो
व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने भीमताल बाईपास का निर्माण सही तरह से कराने को कहा ताकि जाम और व्यापारियों की समस्या दूर हो सके। सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारी को भीमताल क्षेत्र के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का ग्रुप बनाकर रोजाना शिक्षकों की उपस्थिति फोटो सहित मंगाने के साथ सीडीओ को ग्रुप से जोड़ने को कहा। शिविर में 100 से अधिक समस्याओं का निस्तारण हुआ। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, चेयरमैन सीमा टम्टा, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, भावना मेहरा, प्रदीप पाठक, पंकज उप्रेती, पुष्कर मेहरा, उमेश पाठक, राधा कुल्याल, रामपाल सिंह गंगोला, शुभम नैनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद