फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Silver crown and cash stolen from Kalu Siddha temple

Nainital News: कालू सिद्ध मंदिर से चांदी का मुकुट सहित नगदी साफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Silver crown and cash stolen from Kalu Siddha temple
हल्द्वानी। शहर के अतिव्यस्त नैनीताल रोड स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चांदी के मुकुट के साथ ही चांदी के आभूषण और नगदी भी चुरा ली। कालू सिद्ध मंदिर से कोतवाली हल्द्वानी महज 200 से 300 मीटर ही दूर है। मंदिर भी मुख्य मार्ग पर है जहां पूरी रात चहल-पहल रहती है। लिहाजा सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

छह दिसंबर की रात कपाट बंद कर पुजारी व सेवादार चले गए। मंदिर के व्यवस्थापक महंत निरंजन गिरी के अनुसार रात 12 बजे के करीब चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से दो किलोग्राम वजन का चांदी का मुकुट, चांदी का लोटा और कई थालियों के साथ ही 35 हजार रुपये भी चुरा लिए। मंदिर के रसोइए का सूट और उसकी नगदी भी चुराई। अगले दिन मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें चोरी करते हुए युवक का चेहरा दिखा तो तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया गया। कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान भी की जा रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed