{"_id":"757a766da3fe0b41e8670aaf20e02bf4","slug":"sikh-community-in-support-of-homeless-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर महिला के समर्थन में आया सिख समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर महिला के समर्थन में आया सिख समाज
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस द्वारा बेघर की गई महिला को धमकी दिए जाने की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को सिख समाज से जुड़े लोग उनके समर्थन में आ गए। महिला ने सिख समाज के साथ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुलिस ने अदालत के आदेश को दरकिनार कर मकान खाली कराया है। अदालत ने अन्य मकान को खाली कराने का आदेश दिया था। सिख समाज ने इस मामले की जानकारी वित्त मंत्री को भी दी है।
विज्ञापन
टनकपुर रोड स्थित घर से बेदखल सुदेश कौर शुक्रवार शाम सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर चड्ढा, गुरुचरण सिंह प्रिंस सहित काफी लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। सुदेश ने दी तहरीर में कहा है कि वह 60 वर्षों से टनकपुर रोड स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाले मकान में परिवार के साथ रह रही थी। अदालत ने दूसरे मकान को खाली करने का आदेश दिया था। आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ लोगों के दबाव में आकर 25 फरवरी को उसका सामान बाहर कर मकान से बेदखल कर दिया। इस मामले में पैमाइश भी नहीं की गई।
विज्ञापन
यह जमीन उसके जेठ सुरजीत सिंह की है। उसने न्यायालय में भी प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि उसके साथ परिवार को भी विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस जमीन का विक्रय गलत ढंग से किया गया है। महिला ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए कोतवाल से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि मकान अदालत के आदेश पर खाली हुआ है। तहरीर लेकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। उधर, महिला ने मानवाधिकार, आईजी, डीआईजी और जिलाधिकारी को भी प्रार्थनापत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन