फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sightseeing snow returned Ronak

बर्फबारी से लौटी पर्यटन स्थलों की रौनक

Tue, 27 Dec 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी/नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी/नैनीताल। Updated Tue, 27 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sightseeing snow returned Ronak
snowfall

बीतते साल के आखिरी पखवाड़े में 25 दिसंबर को हुई बर्फबारी से पर्यटक स्थलों की रौनक लौट आई है। पहाड़ों पर बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद विभिन्न शहरों से पर्यटकों ने कुमाऊं की ओर रुख कर दिया है।

विज्ञापन


सैलानियों की बढ़ती संख्या से पर्यटन और होटल व्यवसायी भी खुश हैं। नैनीताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ समेत तमाम पर्यटक स्थलों में होटलों की बुकिंग करीब-करीब फुल होने लगी हैं।
विज्ञापन

साल के आखिरी हफ्ते में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है।

बर्फ बारी हो जाने से नैनीताल, कार्बेट पार्क रामनगर समेत सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों में थर्टी फर्स्ट पर भारी भीड़ रहने की संभावना है। रामनगर के तो अधिकांश होटल और रिजॉर्ट्स में अभी से फुल बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस पर हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि थर्टी फर्स्ट को भी मौसम बदलेगा और बर्फबारी होगी तथा पर्यटकों के आने से कारोबार बढ़ेगा। इस बार थर्टी फर्स्ट पर वीकएंड होने की वजह से भी पर्यटकों के खासी तादाद में पहुंचने की उम्मीद है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि थर्टी फर्स्ट, वीकएंड और बर्फबारी की उम्मीद से पर्यटन स्थलों पर रिकॉर्ड पर्यटक उमड़ेंगे। वहीं, नैनीताल में तल्लीताल टीआरसी की मैनेजर लता बिष्ट और मल्लीताल के बसंत बल्लभ पांडे ने कहा कि थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के लिए 50-60 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। आने वाले दिनों में बुकिंग में और वृद्धि की संभावना है।


जिले में नैनीताल के अलावा मुक्तेश्वर, रामनगर, रामगढ़ आदि सभी पर्यटक स्थलों में थर्टी फर्स्ट को लेकर बुकिंग जोरों से हो रही है। क्रिसमस पर हुई बर्फबारी से भी पर्यटकों का रुझान बढ़ा है। सभी पर्यटक स्थलों के पैक रहने की संभावना है।
- टीएस मर्तोलिया, महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम।

क्रिसमस पर हुए हिमपात के बाद मेरे पास भी कई टूरिस्टों के जिनके पास मेरा नंबर था, फोन आए। आने वाले दिनों में टूरिस्टों की बढ़ने की संभावना है, लेकिन नोटबंदी का असर अभी भी कुछ हद तक देखने को मिल ही रहा है।
- नरेश भारती, उपाध्यक्ष, फोटोग्राफर एसोसिएशन (नैनीताल)।

नोटबंदी की वजह से बीते वर्ष की तुलना में सीजन आधा हो गया है। क्रिसमस पर बर्फबारी होने से संभावना है कि इस बार थर्टी फर्स्ट पर भी बर्फबारी होगी, ऐसे में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
- नयन सिंह चौहान, सचिव, नाव मालिक एसोसिएशन (नैनीताल)।

रविवार को 1500 टूरिस्ट आए थे। थर्टी फर्स्ट पर टूरिस्टों की संख्या थोड़ी और बढ़ सकती है। अब बाजार में पांच सौ के नोट आने के बाद से नोटबंदी का असर कम हुआ है।
- प्रकाश चंद्र जोशी, वन रेंजर, चिड़ियाघर (नैनीताल)।

करीब एक माह तक नोटबंदी का काफी असर रहा, लेकिन अब स्थिति में सुधार है। अब रोजाना करीब हजार से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। वर्तमान में नैनीताल में चल रहे कार्निवाल की वजह से भी टूरिस्ट बढ़ा है।

- डॉ. बीना सुयाल, प्रबंधक, केव गार्डन।

बाजार में टूरिस्टों की भीड़ जरूर है, लेकिन सामान खरीदने के लिए कुछ ही लोग आ रहे हैं। पेटीएम और स्वाइप मशीनें लगाने के बाद भी दुकानों में ग्राहक नहीं आ रहा है।
- आनंद सिंह खंपा, अध्यक्ष, भोटिया बाजार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed