फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sick former head had to be carried on a chair for a kilometer in Bhowali Nainital

Uttarakhand News: बीमार पूर्व प्रधान को एक किलोमीटर तक कुर्सी पर लाना पड़ा, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत

Wed, 25 Sep 2024 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भवाली
अमर उजाला नेटवर्क, भवाली Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 10:14 AM IST
सार

बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरतप्पा के तोक फलनाचक तक एक किमी सड़क के नहीं बन पाने से ग्रामीणों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीणों को मरीज को अस्पताल ले जाने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Sick former head had to be carried on a chair for a kilometer in Bhowali Nainital
बीमार पूर्व प्रधान को एक किलोमीटर तक कुर्सी पर लाना पड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सरकार की ओर से प्रदेश के हर गांव तक सड़क पहुंचाने के दावे धरातल पर उतरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरतप्पा के तोक फलनाचक तक एक किमी सड़क के नहीं बन पाने से ग्रामीणों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीणों को मरीज को अस्पताल ले जाने में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसा ही कुछ मंगलवार को हुआ। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान रामदत्त पांडे बीमार पड़ गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्रामीण उन्हें कुर्सी पर बैठाकर एक किमी दूर रातीघाट तक लाए, जिसके बाद उन्हें वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया। हल्द्वानी में इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। बता दें कि सड़क नहीं बनने से गांव के 80 से अधिक परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जसियाघुना के पूर्व सैनिक भवानी दास, कैप्टन हरिदत्त पांडे और मनोहर दत्त पांडे ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Haldwani News: शनि बाजार में नाबालिग से छेड़छाड़, पीड़िता की मां और लोगों ने आरोपी को पीटा; गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से की जा रही है सड़क निर्माण की मांग
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ महानगर संयोजक महेश पांडे ने बताया कि आजादी के बाद से ग्रामीण रातीघाट से एक किमी दूर फलनाचक तक सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। सड़क नहीं होने से गांव से पलायन हो रहा है। साथ ही सब्जी उत्पादन से जुड़े किसान अपनी फसलों को मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में स्पेशल कंपोनेंट प्लान में पांच करोड़ रुपये राष्ट्रीय राजमार्ग, तीन किमी हल्का मोटर मार्ग के लिए ग्रामसभा जसियाघुना से फलनाचक तोक तक स्वीकृति हुए थे, लेकिन विभाग की ओर से कार्यवाही नहीं होने से सड़क नहीं बन पाई। वर्ष 2023-24 में सांसद अजय भट्ट ने सांसद निधि से चार लाख की धनराशि दी थी, जिससे 150 मीटर सड़क बनी थी।



साथ ही पूर्व विधायक संजीव आर्य की ओर से 1.50 लाख की धनराशि दी गई थी। पांडे ने कहा कि उन्होंने विधायक सरिता आर्या से मुलाकात कर पैतृक गांव में हरतप्पा के तोक फलनाचक के लिए रातीघाट से एक किमी सीसी रोड बनाने की मांग दोहराई है।

 

कोट हरतप्पा के तोक फलनाचक में सीसी मार्ग के लिए तीन लाख की धनराशि विधायक निधि से दी जा रही है। साथ ही तीन लाख सांसद निधि से दिए जा रहे है। मार्ग का निर्माण कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा जाएगा।
- सरिता आर्य, विधायक, नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed