फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shuttle service started in Nainital and Kainchi due to influx of tourists

Nainital News: रेंगकर चला ट्रैफिक, अतिरिक्त पुलिस ने संभाली व्यवस्था

Thu, 23 Oct 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Shuttle service started in Nainital and Kainchi due to influx of tourists
सैलानियों की गाड़ियों से भरा नैनीताल का डीएसए मैदान। संवाद
नैनीताल। दीपावली के बाद लंबी छुट्टी के चलते पर्यटकों के उमड़ने से नैनीताल व कैंची में यातायात व्यवस्थाएं प्रभावित हुई तो पुलिस ने शटल वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। नैनीताल, भवाली और कैंची धाम में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाना पड़ा। इसके बावजूद प्रमुख सड़कों पर यातायात रेंगकर चला।
विज्ञापन

हर वर्ष दीपावली के बाद नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ती है। इस वर्ष दीपावली पर लंबी छुट्टी के चलते पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। वाहनों का दबाव बढ़ने से बुधवार को नैनीताल और कैंची धाम का यातायात प्रभावित रहा। पूरे दिन सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रेंग-रेंगकर वाहन चलने के साथ कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हुई जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान रहे। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि दीपावली की छुट्टी व वीकेंड एक साथ पड़ने के साथ नैनीताल व कैंची धाम में पर्यटकों का फ्लो बढ़ा है। इसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए बुधवार को नैनीताल व कैंची धाम के लिए शटल वाहनों का संचालन किया गया है। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन




नैनीताल में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

नैनीताल। दीपावली पर्व की छुट्टियों के चलते नैनीताल में सैलानियों का आना शुरू हो गया है। बुधवार को सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार रहे। पर्यटकों की बढ़ी आमद के चलते कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। नैनीताल में मानसून से लगा ऑफ सीजन का ग्रहण अब धीरे-धीरे छटने लगा है। सोमवार से ही नैनीताल और इसके आस-पास सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था। दीपावली से लगातार कुछ दिनों का अवकाश होने से मैदानी इलाकों के लोगों ने नैनीताल का रुख करना शुरू कर दिया है। ऐसे में शहर के अधिकतर होटलों और होम स्टे के कमरे पैक रहे। बाजारों में भी चहल-पहल दिखी। स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, केव गार्डन और मालरोड पर सैलानियों की भीड़ रही। नौका विहार करने वालों का भी तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार रहे पर्यटन स्थल

मुक्तेश्वर (नैनीताल)। दीपावली पर्व की छुट्टियों के चलते बुधवार को सैलानियों की चहल-पहल से पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। बुधवार को मुक्तेश्वर, रामगढ़, कैंची धाम, भीमताल और नौकुचियाताल में दिनभर पर्यटकों की चहलकदमी बनी रही। मुक्तेश्वर में सैलानियों ने हिमालय के भी दीदार किए। भीमताल और नौकुचियाताल में सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग, कायकिंग, जॉरबिंग, नौकायन का लुत्फ उठाया। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को रविवार तक सैलानियों के आने से पर्यटन कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। सैलानियों की आवाजाही से भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर जाम लगने से भी यात्री और सैलानी परेशान रहे। कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed