{"_id":"5a664dbf4f1c1b92268b5e37","slug":"shreeish-kumar-who-came-out-to-break-illegal-construction-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में अवैध निर्माण तोड़ने निकले श्रीष कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में अवैध निर्माण तोड़ने निकले श्रीष कुमार
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में सोमवार की देर रात्रि सील करते जिला विकास प्राधिकरण कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास प्राधिकरण की टीम सोमवार रात कलक्ट्रेट मोटर मार्ग पर बिना नोटिस दिए अवैध निर्माण तोड़ने निकली। बाद में विरोध के चलते चार से ज्यादा निर्माण सील करके छोड़ दिए गए। कार्रवाई देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन
शासन ने पिछले दिनों श्रीष कुमार का तबादला करके उनके स्थान पर हरबीर सिंह को प्राधिकरण का नया सचिव बनाया था। हरबीर सिंह के चार्ज लेने के बाद श्रीष कुमार कोर्ट चले गए और यथास्थिति का आदेश लेकर दोबारा से सचिव की कुर्सी पर काबिज हो गए।
विज्ञापन
वर्तमान में हरबीर सिंह और श्रीष कुमार दोनों ही नामों को लेकर असमंजस की स्थिति है। सोमवार देर रात श्रीष कुमार जेई जेपी डवराल, एई सीएम साह, चंद्रसेन, मनोज कुमार पंत और पुलिस के साथ कलक्ट्रेट रोड स्थित विशप शॉ इंटर कॉलेज पहुंचे। टीम ने कॉलेज में कराए गए दो से ज्यादा निर्माणों को अवैध घोषित करते हुए तोड़ने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगे। प्रबंधन का कहना था कि बिना नोटिस दिए निर्माण तोड़ा जा रहा है। जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता। इसके बाद प्राधिकरण ने निर्माण तोड़ने का इरादा बदल कर सील करना शुरू कर दिया। प्राधिकरण ने तर्क दिया कि उन्हें निर्माण तोड़ने के लिए लेबर नहीं मिल सकी है। श्रीष कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने हाल ही में अवैध निर्माण किया है।
दूसरी ओर कॉलेज प्रबंधक नीलम दानी ने बताया कि प्राधिकरण नियमों के विपरीत उनका निर्माण तोड़ रहा है। उनका निर्माण सात साल पहले हुआ था। तब यहां बच्चों की कक्षाएं चल रही हैं। उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया, वह जल्द ही नक्शा पास कराने वाली थीं।