{"_id":"61f5a8c00a6d93109c423f11","slug":"showroom-glass-broken-by-scorpio-in-nainital-nainital-news-hld452252823","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में स्कार्पियो से टूटे शोरूम के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में स्कार्पियो से टूटे शोरूम के शीशे
विज्ञापन
नैनीताल। शनिवार की देर शाम नैनीताल के लोअर माल रोड में सैलानियों का एक वाहन प्रतिष्ठित व्यवसायी के शोरूम से जा टकराया, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ से नैनीताल पहुंचे सैलानी अपनी स्कार्पियो को लोअर माल रोड में खड़ी कर पास में ही होटल देखने चले गए। इसी दौरान सैलानियों की स्कार्पियो पीछे की और सरकते हुए रामलाल ब्रदर्स के शोरूम के शीशे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त गाड़ी में कोई नहीं था और शोरूम के बाहर भी कोई खड़ा नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी मिलने के बाद सैलानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कार्पियो में हैंड ब्रेक न लगाने के कारण ऐसा हुआ होगा। सैलानियों ने शो रूम में हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।