फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Show cause notice issued to 17 schools of the district, reply will have to be given within seven days

Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी...जिले के 17 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में देना होगा जवाब

Fri, 18 Apr 2025 01:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 01:50 PM IST
सार

हल्द्वानी के 16 और भीमताल के एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित सीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के नाम ये नोटिस भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Show cause notice issued to 17 schools of the district, reply will have to be given within seven days
प्रतीकात्मक।

विस्तार

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग ने 17 विद्यालयों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूलों को मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी जीआर जायसवाल ने हल्द्वानी के 16 और भीमताल के एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित सीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के नाम ये नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन


इसमें कहा कि शिक्षा विभाग की जांच समिति ने निजी स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान इनमें विभिन्न अनियमितताएं मिलीं। इसमें निजी विद्यालयों की ओर से एनसीईआरटी के अतिरिक्त पाठ्यक्रम में महंगी पुस्तकें लगाना, पुस्तकों, स्टेशनरी, ड्रेस, बैग के लिए दुकानें निर्धारित करना, फीस वृद्धि, प्रत्येक वर्ष प्रवेश शुल्क वसूलने संबंधी तथ्य सामने आए हैं। इसके आधार पर स्कूलों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee:  फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए 12 नाबालिगों की हरकत...छात्र का अपहरण कर किया ऐसा हाल, इंस्टा पर डाला वीडियो

इन स्कूलों को कारण बाताओ नोटिस
1- लक्ष इंटरनेशनल स्कूल कमलुवागांजा
2- दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी
3-ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़
4- पैंथियन स्कूल कठघरिया
5- पंडित बद्रीदत्त पलड़िया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लामाचौड़
6- इमैनुअल पब्लिक स्कूल रूपनगर मुखानी
7- एबीएम स्कूल फतेहपुर हल्द्वानी
8- हाइलैंडर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी
9- सीएम मेमोरियल स्कूल आवास विकास सुभाषनगर
10- एचडी फाउंडेशन हल्द्वानी
11- आधारशिला पब्लिक स्कूल फतेहपुर हल्द्वानी
12- सी ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी
13- जीडीजेएम स्कूल चोरगलिया
14- जैम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी
15- टिक्कू मॉडर्न स्कूल हल्द्वानी
16- डीएवी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी
17- हरमन माइनर स्कूल भीमताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed