फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Short circuit in Jama Masjid haldwani

Haldwani: जामा मस्जिद में शार्ट सर्किट, तार टूटकर गिरा; जुमे की नमाज के दौरान हुआ हादसा...मची खलबली

Sat, 08 Jun 2024 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

हल्द्वानी बाजार के बीच स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बिजली लाइन में शार्ट सर्किट से तार टूटकर गिर गया। इससे मस्जिद परिसर में धुआं फैल गया और नमाजियाें में खलबली मच गई।

विज्ञापन
Short circuit in Jama Masjid haldwani
जामा मस्जिद में शार्ट सर्किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी बाजार के बीच स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बिजली लाइन में शार्ट सर्किट से तार टूटकर गिर गया। इससे मस्जिद परिसर में धुआं फैल गया और नमाजियाें में खलबली मच गई। गनीमत रही कि समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया और कोई करंट की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी। मस्जिद में सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस दौरान प्रवेश द्वार के दायी तरफ स्थित बिजली के बाॅक्स में लगे तार में चिंगारी उठने के बाद आग भड़क उठी। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मस्जिद परिसर में धुआं फैल गया और बाक्स में लगा बिजली का तार टूटकर फर्श पर आ गिरा। जामा मस्जिद कमेटी के सचिव हसीन अहमद खां वारसी ने बताया कि घटना के वक्त मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर नमाज पढ़ी जा रही थी। शार्ट सर्किट से तार टूट गया था। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: कहीं लोग मोहताज...कहीं सड़क धोने में हो रही पानी की बर्बादी, जल संस्थान ने पेयजल कनेक्शन काटा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कालाढूंगी चौराहा उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी मनीष जोशी का कहना है कि निगम को मस्जिद में तार टूटने जैसी कोई सूचना नहीं मिली है। इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed