फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jal Sansthan disconnected the drinking water connection on the instructions of the City Magistrate in haldwani

Haldwani: कहीं लोग मोहताज...कहीं सड़क धोने में हो रही पानी की बर्बादी, जल संस्थान ने पेयजल कनेक्शन काटा

Sat, 08 Jun 2024 09:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Jun 2024 09:43 AM IST
सार

Haldwani: भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर पानी की बर्बादी हो रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जल संस्थान ने एक रेस्टोरेंट का पेयजल कनेक्शन काट दिया।

 

विज्ञापन
Jal Sansthan disconnected the drinking water connection on the instructions of the City Magistrate in haldwani
जल संस्थान ने पेयजल कनेक्शन काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग बूंद बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं और महंगी कीमत पर टैंकरों से पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पानी की बर्बादी हो रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद शुक्रवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जल संस्थान ने नैनीताल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का पेयजल कनेक्शन काट दिया।

शुक्रवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी अपने सरकारी वाहन से नैनीताल रोड से काठगोदाम की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह एमबीपीजी कॉलेज के पास पहुंचे तो सड़क किनारे स्थित रेस्टोरेंट के सामने एक व्यक्ति पाइप से सड़क को धोने में लगा था। यह नजारा देख बाजपेयी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और सड़क धो रहे व्यक्ति को पानी की बर्बादी को लेकर जमकर फटकार लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके से ही जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता को फोन कर रेस्टोरेंट का पेयजल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बैंक कर्मचारी ने दफ्तर के परिसर में खाया जहर, मौत; परिजनों के कहा- मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत कराएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद मौके पर पहुंची जल संस्थान की टीम ने नैनीताल रोड स्थित पंजाबी रसोई नामक रेस्टोरेंट का पेयजल कनेक्शन काट दिया। जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर रेस्टोरेंट का पेयजल कनेक्शन काटा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि गर्मियों में पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों के साथ-साथ वाहनों की धुलाई पर भी प्रतिबंध लगाया है। कहा कि इस तरह से पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

10 जून को नहीं मिलेगा शाम की शिफ्ट में पानी
हल्द्वानी में गौला नदी से शीशमहल फिल्टर प्लांट को आने वाली नहर में सिल्ट सफाई के कार्य के चलते उपभोक्ताओं को शाम की शिफ्ट का पानी नहीं मिल पाएगा। जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि गौला बैराज से फिल्टर हाउस को आने वाली नहर की सफाई होनी है। इसी क्रम में 10 जून को शीशमहल फिल्टर प्लांट से कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, ऊंचापुल, काठगोदाम, लालडांठ क्षेत्र में शाम की शिफ्ट में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। कहा कि 10 जून को लोगों को शाम की शिफ्ट में पानी नहीं मिल पाएगा।

पानी के लिए व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन पानी की किल्लत हो रही है। शुक्रवार सुबह तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारूति साह के नेतृत्व में व्यापारी क्रांति चौक पर एकत्र हुए। व्यापारियों ने बीते कई दिनों से बाजार परिक्षेत्र में पानी न आने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कभी कभार पानी आ भी रहा है तो प्रेशर काफी कम है। जिससे पानी ऊपरी मंजिल तक नहीं चढ़ पा रहा है। अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता करने के बाद चेतावनी दी कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो सांकेतिक प्रदर्शन के बाद भविष्य में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में होटल एसोसिएशन सचिव वेद साह, भानू साह, सोहन लाल साह, नासिर खान, सुशील चौरसिया, अर्जुन, एस वर्मा आदि रहे। जल संस्थान के अधिकारियों के आदेश पर त्वरित अवर अभियंता गोपाल कार्की मौके पर पहुंचे। कहा शीघ्र टीम से पड़ताल कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed