फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shopkeeper dies, brother injured in collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर में दुकानदार की मौत, भाई घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies, brother injured in collision of two bikes
रामनगर (नैनीताल)। अल्मोड़ा के हरड़ा-भौनखाल मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाइयों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भौनखाल निवासी शिवेंद्र सिंह बिष्ट अपने छोटे भाई सोहन सिंह के साथ बाइक से घर जा रहा था। उनकी हरड़ा में चाय की दुकान है। घर जाते समय गौगिडा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक को एक किशोरी चला रही थी। मृतक के चचेरे भाई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोरी मामूली रूप से चोटिल हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों को रामनगर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन ढिकुली के पास शिवेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि सोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने मृतक का रामनगर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed