फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shooting films in Nainital is now easier

Nainital News: फिल्मों की शूटिंग नैनीताल में अब और आसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shooting films in Nainital is now easier
नैनीताल। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का कहना है कि अब उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। इसस नैनीताल आना काफी आसान हो गया है। नैनीताल शूटिंग के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगह है। वह भविष्य में यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग करना चाहती हैं।
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने रविवार को नैनीताल पहुंचकर पुरानी यादें ताजा कीं। बड़ी संख्या में मिलने पहुंचे प्रशंसकों के साथ उन्होंने फोटो व सेल्फी ली। इसके बाद उन्होंने नौकायन का आनंद लिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उर्वशी रौतेला ने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार और सुविधाएं बढ़ने से फिल्म यूनिट्स के लिए यहां शूट करना पहले से कहीं आसान हो गया है। उनकी इच्छा है कि वह भविष्य में फिल्मों की शूटिंग करें जिसके लिए बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

उर्वशी ने बताया कि नैनीताल में उनका ननिहाल है। जब भी वह यहां आती हैं तो नौकायन करती हैं और यहां के मोमोज का जायका लेकर पुराने यादें ताजा करती हैं। कहा कि यहां का मौसम और माहौल उन्हें काफी पसंद है। उनका बचपन से नैनीताल से खास लगाव रहा है। इस दौरान उनके परिवार ने यहां कुमाऊंनी खाना व बाल मिठाई का भी स्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed