फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shift patients from wards with leaking roofs: SDM

टपकती छत वाले वार्ड से मरीज शिफ्ट करें : एसडीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shift patients from wards with leaking roofs: SDM
रैम जे अस्पताल में डायलिसिस सेंटर पर डायलिसिस कराते मरीज- संवाद
नैनीटाल। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में टपकती छत के बीच मरीजों के भर्ती होने की सूचना पर एसडीएम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। टपकती छत के बीच भर्ती मरीजों को देख एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पीएमएस को छत में पर तिरपाल डालने और पानी वाले वार्ड से मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बारिश की वजह से बीडी पांडे अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड, बर्न वार्ड, जच्चा बच्चा वार्ड, नर्सिंग ड्यूटी रूम व मुख्य दरवाजे पर पानी टपक रहा है। वार्डों में टपकते पानी के बीच भर्ती मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बीते वर्ष भी अस्पताल की यही हालत थी। इधर, मरीजों की शिकायत के बाद एसडीएम नवाजिश खलिक ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वार्डों में टपकते पानी और मौके पर रखीं बाल्टियों को देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। दौरान उन्होंने अस्पताल की छत का निरीक्षण किया। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि वार्डों के निरीक्षण में बारिश का पानी टपकता मिला है। पीएमएस को छतों में तिरपाल डालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन वार्डों में पानी जमा हो रहा है, वहां से मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed