फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   shat pratishat raashi kharch nahin kee to byaaj sahit hogee chaahat : seedeeo

शत प्रतिशत राशि खर्च नहीं की तो ब्याज सहित होगी वसूली : सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
shat pratishat raashi kharch nahin kee to byaaj sahit hogee chaahat : seedeeo
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने शनिवार को विकास भवन में जिला योजना, राज्य, बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आवंटित धनराशि विकास कार्यों में 15 मार्च तक शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विभागों के पास लंबे समय से राशि पड़ी है और उन्होंने मार्च के अंतिम सप्ताह तक राशि शत प्रतिशत खर्च नहीं की तो ऐसे विभागों के अधिकारियों से ब्याज सहित वसूली की जाएगी। सीडीओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट देने को कहा। साथ ही भीमताल और नौकुचियाताल झीलों के सौंदर्यीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों से एक टीम बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और जल संस्थान विभाग से गर्मी में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पेयजल व्यवस्था बेहतर करने को कहा। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन धनराशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से शत प्रतिशत टीकाकरण करने को कहा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने को कहा। इस दौरान डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एपीडी चंदा फर्त्याल, सीएमओ डॉ. हरीश पंत, कमल मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed