फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewerage treatment plant will be 49.70 hectares

49.70 हेक्टेयर में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Tue, 24 Mar 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 24 Mar 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी की सीवरेज ट्रीटमेंट की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) इंद्रानगर के पास 49.70 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा। ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। पूरे काम के लिए 140 करोड़ की धनराशि भी वित्तीय बजट में स्वीकृत हो चुकी है।

विज्ञापन


वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने सोमवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और लाइनें बिछाने के प्रोजेक्ट की समीक्षा की। प्लांट एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) तैयार करेगा। एडीबी के परामर्शदाता केबी सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए जो समय सीमा तय है, उसके अंतर्गत कार्य तेजी के चल रहा है। डीपीआर ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। 10 अप्रैल तक एडीबी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को डीपीआर प्रस्तुत की जाएगी। 140 करोड़ के बजट में से एसटीपी के निर्माण में करीब 50 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन


श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र की सभी गलियों और मोहल्लों में करीब 110 किमी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। सीवरेज लाइनों के बिछाने पर करीब 90 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। करीब 25 किमी सीवरेज लाइनों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। दो माह के भीतर सीवरेज लाइन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 60 दिन के भीतर सीवरेज लाइन की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। बढ़ती आबादी के साथ ही बस्तियों और महानगर क्षेत्र का विकास हो रहा है। आने वाले समय में सीवरेज सबसे बड़ी समस्या होगी। बिना सीवरेज व्यवस्था के शुद्ध पेयजल की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed