फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven youths fell down after gasping in Inspector recruitment race in ramnagar

Ramnagar News: दरोगा भर्ती दौड़ में सात युवक गश खाकर गिरे, अस्पताल पहुंचाया; दो युवकों ने आपा खोया...मारपीट की

Sat, 21 Sep 2024 06:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में एसआई की भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को दौड़ते समय सात युवक गश खाकर गिर गए। सभी को एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में दो युवकों ने आपा खो दिया और अस्पताल कर्मियों से मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
Seven youths fell down after gasping in Inspector recruitment race in ramnagar
दरोगा भर्ती दौड़ में युवक गश खाकर गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रामनगर में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में एसआई की भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को दौड़ते समय सात युवक गश खाकर गिर गए। सभी को एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में दो युवकों ने आपा खो दिया और उन्होंने अस्पताल कर्मियों से मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और युवकों का उपचार कराया।

एक सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक आईआरबी बैलपड़ाव में एसआई की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के सभी जिलों के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंच रहे है। शनिवार दोपहर को एसआई भर्ती के लिए दौड़ हुई जिसमें सात युवक गश खाकर गिर गए।

विज्ञापन

इस पर उन्हें सरकारी अस्पताल रामनगर में भर्ती कराया। अस्पताल में पहुंचने पर दो युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने आईसीयू प्रभारी अर्पणा सोलंकी और हेल्पर शाकिब के साथ मारपीट कर अस्पताल का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। इस पर आईआरबी के पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों को शांत किया। आरोप है कि मारपीट में शाकिब के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: जमीन दिलाने के नाम पर रिश्ते के भाई ने ठगे 14 लाख रुपये, दो साल तक पुलिस ने नहीं किया था मुकदमा दर्ज


ये हुए थे बेहोश
सूरज सिंह चौहान, अंकित डोभाल, राहुल सिंह, हर्षवर्धन, सुदीप का उपचार रामनगर अस्पताल में हुए। अन्य दो की हालत ठीक होने पर उन्हें वापस भेज दिया गया।

 

...तो क्या दौड़ के लिए इंजेक्शन लगवाया था
अस्पताल में जिस तरह से युवकों ने हंगामा किया था, उसे देखकर लग रहा था कि उन्होंने दौड़ लगाने के लिए इंजेक्शन लगवाया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो रही है और अस्पताल के डॉक्टर भी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे है। सूत्रों की माने तो युवकों ने दौड़ लगाने के लिए इंजेक्शन लगाए थे, जिससे वह काफी आवेश में आ गए थे। इसके चलते उनका खुद पर से नियंत्रण नहीं रहा। उपचार के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है।

युवक एंबुलेंस में भी आपस में लड़ते हुए आए थे। जिन्होंने हंगामा किया वह काफी आवेश में थे। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
डाॅ. सलमान सैफ, रामनगर अस्पताल


 

बटालियन में एसआई की भर्ती एक सितंबर से चल रही है। दोपहर में गर्मी अधिक होने के चलते युवक गिर गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तलाशी के दौरान किसी के बाद नशीली वस्तु नहीं मिली थी।
बलजीत सिंह भाकुनी, सहायक सेनानायक, आईआरबी बैलपड़ाव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed