{"_id":"67add18c9002d599f6002dde","slug":"seven-people-injured-in-collision-between-two-vehicles-in-nainital-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, सात लोग घायल; नैनीताल घूमने आया था राजस्थान से परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, सात लोग घायल; नैनीताल घूमने आया था राजस्थान से परिवार
Thu, 13 Feb 2025 04:33 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 13 Feb 2025 04:33 PM IST
सार
नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों टैक्सी वाहनों सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जैतारण निवासी राजेन्द्र चौधरी टैक्सी वाहन (आरजे 19-टीबी-1562) से राजस्थान के संतोष कुमार शर्मा उनकी पत्नी दुर्गा शर्मा और बेटे पंकज शर्मा को नैनीताल घुमाने लाए थे। बृहस्पतिवार को वह पर्यटकों को लेकर वापस लौट रहा थे। उनका वाहन ताकुला के समीप पहुंचा ही था कि अचानक सामने से एक ऑल्टो (यूके03टीए-1464) आ गया। ऑल्टो वाहन की गति तेज होने के कारण दोनों चालकों ने नियंत्रण खो दिया, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में वाहने सवार सभी चोटिल हो गए। राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर एएसआई सुनील कुमार और चीता कांस्टेबल अमित गहलोत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर घायलों को 108 की मदद से से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और हेमा देवी को रेफर कर दिया गया है। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों वाहन चालकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन