{"_id":"5830abfe4f1c1bcc5e8fec2b","slug":"settlement-at-any-cost-will-not-be-desolating-finance-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दी जाएगी बस्ती : वित्तमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दी जाएगी बस्ती : वित्तमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दी जाएगी बस्ती : वित्तमंत्री
गफूर और ढोलक बस्ती के लोगों के बीच पहुंचीं डा. इंदिरा हृदयेश
अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश शनिवार को गफूर बस्ती पहुंचीं। वित्तमंत्री ने बस्तीवालों को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर बस्ती नहीं टूटेगी। डा. हृदयेश के भरोसा दिलाने से परिवारों ने राहत की सांस ली।
डा. हृदयेश ने कहा कि गफूर और ढोलक बस्ती उजाड़ने पर राजनीति होने लगी है। यह मुद्दा राजनीतिक न होकर लोगों की छत से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि शासन ने इसे मलिन बस्ती घोषित किया है। लोगों को मालिकाना हक तो पहले से ही मिल चुका है। उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार कानून के जानकारों की राय ले रही है। उन्होंने कहा कि हर स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी। रेलवे प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि शहर की कानून व्यवस्था बिगाड़नी हो तो तभी बस्ती को उजाड़ने की सोचें। यदि रेलवे प्रशासन बस्ती उजाड़ता है तो सबसे आगे वह खुद विरोध में खड़ी होंगी।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए करोड़ों खर्च करने की बात कर रहे हैं। उनको गरीबों की इतनी ही परवाह है तो गरीबों में पैसा बांट दें, ताकि तत्काल जमीन उपलब्ध कराई जा सके। कहा कि किसी का आशियाना उजड़ने नहीं दिया जाएगा। सरकार के पास बस्ती बचाने के कई तरीके हैं। सुप्रीम कोर्ट तक इस लड़ाई को लड़ा जाएगा। इस दौरान दर्जा मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी, इकबाल भारती, पार्षद लईक कुरैशी, शराफत खान समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
डीएम के घेराव पर जताई नाराजगी
बस्ती वालों द्वारा डीएम का घेराव करने पर वित्तमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डीएम को बस्ती वालों के बीच बुलाएंगी, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।