{"_id":"65dcf9b162f11a89c90dae34","slug":"sent-two-tigers-to-dehradun-zoo-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-102481-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो बाघों को देहरादून के चिड़ियाघर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो बाघों को देहरादून के चिड़ियाघर भेजा
Tue, 27 Feb 2024 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखे गए दो बाघों को देहरादून भेज दिया गया। रविवार को देहरादून से टीम रामनगर पहुंची और सोमवार सुबह बाघों को लेकर देहरादून चिड़ियाघर के लिए रवाना हो गई।
चीफ वाइल्ड वार्डन की अनुमति पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेस्क्यू सेंटर से दो नर बाघों को देहरादून के चिड़ियाघर मालसी भेजा गया। सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि दोनों बाघों का नियमानुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया है जिसमें वह स्वस्थ थे। दोनों नर बाघों की उम्र 4-6 वर्ष के मध्य है। एक बाघ को कार्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज के अंतर्गत धनगढ़ी क्षेत्र से रेस्क्यू किया था। दूसरे बाघ को तराई पूर्वी वन प्रभाग के दानीबंगार क्षेत्र से रेस्क्यू किया था। बाघों को शिफ्ट करने के दौरान सीटीआर के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, देहरादून जू के पशु चिकित्साधिकारी, रेंज अधिकारी, एसओजी टीम शामिल रही।