फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Send photo of garbage on WhatsApp, cleaning will be done within 24 hours

Nainital News: कूड़े की फोटो व्हाट्सएप पर भेजें, 24 घंटे में होगी सफाई

Wed, 03 Jan 2024 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Send photo of garbage on WhatsApp, cleaning will be done within 24 hours
प्रतीकात्मक
नैनीताल। नगर पालिका का कार्य जिला प्रशासन के जिम्मे आने के बाद सफाई, बकाया वसूली और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में ईओ प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद ने नगर वासियों के लिए कूड़े की समस्या को लेकर व्हाट्सएप नंबर-9149274469 जारी किया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि नगर क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा दिखने पर उसकी फोटो खींचकर उक्त मोबाइल नंबर पर भेज दें। 24 घंटे के भीतर उस इलाके की सफाई कर शिकायत करने वाले व्यक्ति को सफाई की तस्वीर भी भेजी जाएगी। कहा कि शिकायत सीधे सफाई निरीक्षक तक जाएगी। वह खुद शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे। ईओ ने बताया कि इस पहल के बाद बिजली समेत पालिका से संबंधित अन्य शिकायतों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed