फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Semi conductor stopped the pace of the car market

सेमी कंडक्टर ने रोकी कार बाजार की रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Semi conductor stopped the pace of the car market
हल्द्वानी। कोविड काल के बाद जहां कार बाजार में रफ्तार दिखाई दे रही है, वहीं कार विक्रेताओं के पास कारों की सप्लाई न पहुंच पाने की वजह से यह रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कारों में लगने वाली सेमी कंडक्टर (चिप) की भारत में सप्लाई बाधित होने से फैक्टरी से शोरूम तक सप्लाई पर असर पड़ रहा है। हालांकि कारों की बुकिंग लगातार हो रही है।
विज्ञापन

लोग धनतेरस और दीपावली पर कार खरीदना शुभ मानते हैं। इसके चलते कार विक्रेताओं को व्यापार से काफी उम्मीदें हैं। वहीं बाजार में कार सप्लाई की कमी ने कार विक्रेताओं और खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। कार शोरूम मालिकों का कहना है कि उनके पास वर्तमान में 100 से 600 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग चल रही है। वहीं डिमांड के मुताबिक शोरूम पर फैक्टरी से कारों की सप्लाई ही नहीं हो पा रही है। ज्यादातर गाड़ियों की सप्लाई राजस्थान, चेन्नई, गुजरात, गुरुग्राम, हरियाणा और पुणे से होती है लेकिन कार में लगने वाले बेहद अहम पार्ट सेमी कंडक्टर की सर्वाधिक सप्लाई करने वाले तीन देश चीन, जापान और ताईवान से पर्याप्त आयात नहीं हो पा रहा है। इससे फैक्टरी से भी गाड़ियों की सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

गाड़ियों के कुछ महंगे मॉडलों की तो एक साल की वेटिंग चल रही है। शहर के कार विक्रेताओं को पहले से मौजूद स्टॉक के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है। किसी के पास 100 तो किसी के पास उससे भी कम गाड़ियों का स्टॉक बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन का समय, नहीं तो गाड़ी दूसरे की
कार विक्रेताओं का कहना है कि फैक्टरी से स्टॉक आने के बाद बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सूचित कर दिया जाता है। उन्हें पूरी कीमत जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है। तीन दिन में अगर ग्राहक पूरा पेमेंट कर देता है तो उसे कार डिलीवर कर दी जाती है। अगर रुपये जमा नहीं किए तो तीन दिन बाद प्रतीक्षा सूची के दूसरे व्यक्ति से संपर्क किया जाता है।
हर दिन 60-70 गाड़ियों की बिक्री की उम्मीद
शोरूम मालिकों का कहना है कि अभी तक की बुकिंग को देखते हुए धनतेरस और दिवाली के दिन 60-70 कारों की बिक्री की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में प्रत्येक शोरूम में 100 से 200 गाड़ियों का स्टॉक बताया जा रहा है और उसी के आधार पर कारों की डिलीवरी दी जाएगी।
फैक्टरी से सप्लाई में ज्यादा दिक्कतें नहीं हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर से सेमी कंडक्टर की कमी के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसका असर काफी स्तर पर व्यापार पर भी पड़ रहा है। हालांकि हम ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को उनकी डिमांड के मुताबिक कार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। - गौरव सिंह, कार शोरूम मालिक।
कुछ लोगों के पास पहले से स्टॉक है लेकिन कुछ डीलर्स के पास स्टॉक की कमी है। त्योहार की छुट्टियों के चलते प्रोडक्शन काफी है। इसका असर बाजार में काफी दिखाई देता है। निर्माण कम होने का असर सप्लाई और बाजार पर पड़ रहा है। हालांकि स्टॉक के मुताबिक हम डिलीवरी दे रहे हैं। - भूपेश अग्रवाल, कार शोरूम मालिक।
ओवर डिमांड के चलते सप्लाई में काफी दिक्कतें आ रही हैं। करीब 500-600 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग की गई है लेकिन सप्लाई न होने की वजह से सभी ग्राहकों को समझाना मुश्किल हो रहा है। निर्माण में कमी के चलते सप्लाई भी बाधित हो रही है। ग्राहकों की डिमांड पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। - संजय अग्रवाल, कार शोरूम मालिक।

सेमी कंडक्टर की सप्लाई के चलते फैक्टरी में कार निर्माण बाधित हो गया है। बड़ी तादाद में कारें फैक्टरी में ही खड़ी हैं। इससे पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 24-26 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग है जिन्हें धनतेरस और दिवाली पर डिलीवर करना है लेकिन सप्लाई न होने की वजह से दिक्कतें हो रही हैं। - उत्तम सिंह राणा, कार शोरूम मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed