फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Self finance students got relief, students of other courses are worried

Nainital News: सेल्फ फाइनेंस के छात्रों को मिली राहत, अन्य कोर्स के छात्र परेशान

Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Self finance students got relief, students of other courses are worried
नैनीताल। समर्थ पोर्टल पर फीस जमा करने में अभी भी विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डीएसबी परिसर में संचालित कुछ सेल्फ फाइनेंस के कोर्स में ऑफलाइन फीस जमा की जा रही है लेकिन अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन अधिकतर छात्र-छात्राओं की अभी तक फीस जमा नहीं हो सकी है। गणित वर्ग में 49 और बीएससी बायो वर्ग में 43 छात्रों ने ही प्रवेश लिया। बुधवार से बीए में दूसरी वरीयता सूची की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में पहली मेरिट में जिन छात्रों का नाम शामिल था उन्हें प्रवेश के लिए 29 तक का समय दिया है। दूसरी वरीयता सूची में स्थान पाने वाले 27 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की। बीकॉम के प्रवेश प्रभारी डॉ. जीवन सिंह ने बताया बीकॉम ऑनर्स सेल्फ फाइनेंस के कोर्स में ऑफलाइन फीस ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed