फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   security measures been taken for 31st party

थर्टी फर्स्ट पर यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने के किए इंतजाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
security measures been taken for  31st party
नैनीताल के रुसी बाईपास का निरीक्षण करते डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट पर सरोवर नगरी में उमड़ने वाली सैलानियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने के इंतजाम कर लिए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नारायण नगर, रूसी बाईपास और पाइंस में अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जा रही हैं, वहीं सरोवर नगरी के पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद शहर में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। यहां आने वाले वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा। माल रोड पर दिनभर यातायात चलेगा, जबकि रुटीन के तहत शाम छह से आठ बजे तक मालरोड बंद रहेगी। यह व्यवस्था 29 दिसंबर से एक जनवरी तक लागू होगी।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि थर्टी फर्स्ट एवं नए साल पर काठगोदाम, कालाढूंगी और भवाली की ओर से बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल आते हैं। 31 दिसंबर को कालाढूंगी रोड से आने वाले भारी वाहन सुबह आठ से रात नौ बजे तक सड़ियाताल रूसी बाईपास पर, हल्द्वानी से आने वाले भारी वाहनों को रूसी बैंड पर और भवाली रोड से आने वाले भारी वाहनों को पाइंस पर रोका जाएगा। यहां से सैलानी निजी वाहनों अथवा टैक्सी से नैनीताल आएंगे। थर्टी फर्स्ट के दिन नैनीताल में पार्किंग पैक होने पर वाहनों को नारायण नगर, रूसी बाईपास और पाइंस में रोका जाएगा। वहां से सैलानी शटल सेवा से नैनीताल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

ये रहेगी यातायात व्यवस्था
- 31 दिसंबर को नैनीताल शहर के अंदर मस्जिद तिराहे से राजभवन तिराहा होते हुए फांसी गधेरा तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
- 31 दिसंबर को मल्लीताल घोड़ा स्टैंड से नैनीताल क्लब तिराहे तक वन-वे व्यवस्था की जाएगी।
- सूखाताल एवं उच्च न्यायालय को जाने वाले वाहन घोड़ा स्टैंड से मस्जिद तिराहा होते हुए जाएंगे।
- 31 दिसंबर एवं नए साल पर लोअर माल रोड और अपर माल रोड पर किसी भी प्रकार के वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- 31 दिसंबर को नैनीताल शहर में यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में बारापत्थर से शेरवुड, राजभवन तिराहा, फांसी गधेरा एवं बारापत्थर से बिड़ला स्कूल, इंडिया होटल तक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed