फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Security arrangements were made for Amit Shah arriving at closing ceremony of National Games haldwani

National Games: आठ IPS अफसर... दो हजार सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, स्टेडियम के साथ ही पूर शहर में रखी जाएगी नजर

Thu, 13 Feb 2025 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 13 Feb 2025 10:28 AM IST
सार

हल्द्वानी में नेशनल गेम्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा। हल्द्वानी शहर 14 फरवरी को अलर्ट मोड पर रहेगा। स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर सबसे कड़ी सुरक्षा रहेगी।

विज्ञापन
Security arrangements were made for Amit Shah arriving at closing ceremony of National Games haldwani
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में नेशनल गेम्स के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आ रहे गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा। हल्द्वानी शहर 14 फरवरी को अलर्ट मोड पर रहेगा। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर सबसे कड़ी सुरक्षा रहेगी। इस पूरी व्यवस्था में विभिन्न प्वाइंट पर आठ आईपीएस अधिकारी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। दो हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

गृहमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विभाग ने पूरी कार्य योजना बनाई है। एक तरफ गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा तो दूसरी ओर आसपास के इलाकों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। स्टेडियम में अनधिकृत किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। पास की व्यवस्था है। ऐसे में एसडीएम कार्यालय से जारी पास लेकर प्रवेश कर सकते हैं। पार्किंग निर्धारित है तो आयोजन स्थल पर सुरक्षा जांच के लिए कई घेरों से गुजरना भी पड़ेगा।

विज्ञापन

अगर नहीं पहुंचे तो देखिए सजीव प्रसारण
जिला प्रशासन ने समापन समारोह के लाइव प्रसारण के लिए चिह्नित स्थानों पर व्यवस्था बनाई है। प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। तय स्थानों पर भी समारोह का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध की दें सूचना
किसी भी संदिग्ध की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9412087770 के जरिये दी जा सकती है। हालांकि यह भी ध्यान देना होगा कि काेई भ्रामक सूचना न दें, नहीं तो कार्रवाई तय है।

शहर के होटलों पर पुलिस की नजर
स्टेडियम के आसपास तो पुलिस सक्रिय है ही, साथ ही शहर के होटलों को भी चेक किया जा रहा है। खासकर ऐसे लोग जो पिछले तीन से चार दिन से इसमें रुके हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों के अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रोडवेज, बस, टैक्सी, टैम्पो में भी की गई।

बम निरोधी दस्ता भी तैनात
बम निरोधी दस्ते को तैनात किया जा चुका है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड भी लगातार भ्रमण पर हैं। 14 फरवरी को यह अलर्ट मोड पर रहेंगे।

यह है सुरक्षा घेरा
पुलिस अधीक्षक - 9
अपर पुलिस अधीक्षक - 9
डिप्टी एसपी - 23
निरीक्षक- 75
उप निरीक्षक व अपर एसआई - 250
हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल - 800
पीएसी - 04 कंपनी
सीएपीएफ- 03 कंपनी
होमगार्ड जवान- 150

 

गृ़हमंत्री की सुरक्षा चुस्त रहेगी। चेकिंग प्वाइंट भी बना दिए गए हैं। जिन्हें पास जारी किए गए हैं, उनकी सूची चेकिंग करने वाली टीम के पास रहेगी। सुरक्षा को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। - प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed