फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   second day 18 patients. diarrhea. were. found. Lalkuan

Nainital News: दूसरे दिन लालकुआं में डायरिया के 18 रोगी मिले

Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
second day 18 patients. diarrhea. were. found. Lalkuan
फोटो : डायरिया प्रभावित क्षेत्र में रोगियों की जांच करते चिकित्सक।
लालकुआं (नैनीताल)। बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को मरीजों को जांच में डायरिया के 18 रोगी मिले। इस पर स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत ने कीटनाशक का छिड़काव किया और लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन शिविर लगाकर डायरिया से पीड़ित 18 रोगियों को दवा दी। शिविर में एसीएमओ डॉ. कुमुद पंत, चिकित्साधिकारी डॉ. लव पांडे, एपिडेमियोलॉजिस्ट नंदन कांडपाल और फार्मासिस्ट राहुल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने सुबह डायरिया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत लालकुआं के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और कीटनाशक का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हल्द्वानी के एसटीएच और भोजीपुरा के निजी अस्पताल में भर्ती डायरिया के करीब 24 रोगियों की हालत में सुधार बताया जा रहा है जबकि शनिवार को पीएचसी लालकुआं में चार डायरिया के रोगी भर्ती किए गए।

पानी के सैंपल जांच में मिले सही
लालकुआं। उत्तराखंड जल संस्थान के सहायक अभियंता दीप चंद्र बेलवाल ने बताया कि जल संस्थान की ओर से बंगाली कॉलोनी क्षेत्र के 12 से अधिक घरों से पानी के सैंपल लिए गए थे और मौके पर ही जांच की गई। बताया कि सभी नमूने सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed