{"_id":"58ebde924f1c1bc236cf5ca9","slug":"sdm-meeting-of-lee-school-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों पर नजर रखेगी कमेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों पर नजर रखेगी कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने ली स्कूल संचालकों की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पिछले कई दिनों से कुछ निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन को लेकर एसडीएम पारितोष वर्मा ने सोमवार को तहसील सभागार में स्कूल संचालकों और अभिभावकों की बैठक ली। इसमें अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच विस्तार से चर्चा होने के बाद निजी स्कूलों पर निगरानी रखने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि बैठक में वाहन में बच्चों को मानकानुसार बैठाने, विद्यालय परिसर में किताबों की बिक्री नहीं करने, बार-बार स्कूल ड्रेस नहीं बदलने आदि मुद्दों पर सहमति बनी। इसके अलावा तय किया गया कि शुल्क बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों को विश्वास में लिए जाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) मानकों के अंतर्गत आने वाले बच्चों को विद्यालय में 25 प्रतिशत के आधार पर प्रवेश दिया जाए और इसके अलग से अभिलेख रखने को भी कहा गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधक एवं अभिभावकों के अलावा तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर, बीईओ निर्मला बोहरा, उप शिक्षा अधिकारी गौरा बंगारी, समन्वयक वीआरसी मनोज तिवाड़ी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन