{"_id":"689118aa0b352d8a1e0acd49","slug":"sdm-inspected-the-leveling-work-nainital-news-c-238-1-shld1023-117256-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समतलीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समतलीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल मैदान में समतलीकरण कार्य का एसडीएम नवाजिश खलीक ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखने व तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मैदान में नालियों का निर्माण मैदान से ऊपर होने की बात संज्ञान में आई थी। कहा कि अभी कार्य निर्माणाधीन है इसलिए हो सकता है कहीं थोड़ा पानी एकत्र हो रहा हो लेकिन फिलहाल पानी जमा नहीं हो रहा है। इस मौके पर इंजीनियर दिनेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन