फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Screening of Pet Elifant,s in Corbett

कॉर्बेट के 20 पालतू हाथियों की हुई स्क्रीनिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Screening of Pet Elifant,s in Corbett
रामनगर कॉर्बेट के बिजरानी में पालतू हाथी की जांच पड़ताल करते हुए डॉक्टर। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। आईवीआरआई बरेली पशु चिकित्सकों की टीम ने कॉर्बेट पार्क में 20 पालतू हाथियों की स्क्रीनिंग की। हाथियों के डीएनए और खून के सैंपल लेकर टीम बरेली लौट। जांच में यदि हाथी में कोई बीमारी सामने आएगी तो उसका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली (आईवीआरआई) के पशु चिकित्सकों की टीम मंगलवार को कॉर्बेट पार्क पहुंची। कॉर्बेट के 16 और आसपास के चार पालतू हाथियों की जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान ट्रंक वॉश, रैक्टल स्वैब, डंग आदि के अलावा हाथियों के डीएनए सैंपल भी लिए गए। डीएनए सैंपल को भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) को भेजा जा रहा है। कॉर्बेट के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि सैंपल के आधार पर हाथियों में टीबी, लैपटो, स्पारोसिस, सालमोनोसिस आदि की जांच की जाएगी। रिपोर्ट एक सप्ताह में कॉर्बेट पार्क प्रशासन के पास पहुंच जाएगी। रिपोर्ट में यदि कोई हाथी बीमार पाया जाता है तो उसका उपचार किया जाएगा। टीबी रोग के लक्षण मिले तो हाथियों के महावतों की भी जांच की जाएगी। बताया कि पालतू हाथियों का सैंपल लेकर इनकी डीएनए प्रोफाइल तैयार की जाएगी, जो आगे चलकर रिसर्च या अन्य कार्यों में काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed