फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scientists from Pantnagar University taught villagers the tricks of fish farming.

Nainital News: पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों को मछली पालन के सिखाए गुर

Thu, 06 Nov 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Scientists from Pantnagar University taught villagers the tricks of fish farming.
नैनीताल। पहाड़ों के किसानों में मछली पालन के प्रति रुचि बढ़ रही है। इसे देखते हुए पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विभाग की ओर से लोगों को खेती के साथ मछली पालन के गुर सिखाए जा रहे हैं। साथ ही छोटे स्तर से शुरूआत करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को खेती के साथ मछली पालन करने की जानकारी दी जा रही है। वैज्ञानिक ग्रामीणों को मछली के साथ रेनबो ट्राउट पालने की सलाह दे रहे हैं। पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग के प्रो. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में मछली पालन बढ़ रहा है। 20 से 30 किसान मछली पालन कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं। बताया कि लोगों को बायो फ्लॉक कल्चर सिस्टम से छोटे टैंकों मेें मछली पालने की जानकारी दी जा रही है। वहीं लोगों को रेनबो ट्राउट पालने पर भी जोर दिया जा रहा है। बताया कि रेनबो ट्राउट पालने के लिए क्षेत्र का तापमान हमेशा 20 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए। बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में रेनबो ट्राउट की खेती की जा रही है जिससे किसान अच्छा लाभ कमा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed