फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Schools will remain closed in five districts including Nainital due to rain

Schools Closed: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कुमाऊं के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 02 Jul 2024 12:07 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 12:07 PM IST
सार

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में पहली से 12वीं तक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Schools will remain closed in five districts including Nainital due to rain
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से दो जुलाई से चार जुलाई तक जिले में कहीं कहीं भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज मंगलवार को कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष और जिलाधिकारी वंदना सिंह के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दो से चार जुलाई तक भारी बारिश के चलते नदी, नालों और गधेरों के ऊफान पर आने की संभावना है।

विज्ञापन


ऐसे में आज मंगलवार को जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। कहा गया है कि आदेश का पालन न करने पर संबंधित विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


नैनीताल समेत पांच जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में पहली से 12वीं तक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल, चंपावत डीएम नवनीत पांडे और नैनीताल डीएम वंदना ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी, कुछ जगहों में भारी और कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। इसे देखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया गया है। निर्देश की अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed