फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   school is still without surrounding wall

देवलचौड़ स्कूल की चहारदीवारी

Tue, 23 Jan 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Tue, 23 Jan 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन

देवलचौड़ सरकारी स्कूल की चहारदीवारी समेत दूसरे निर्माण कार्य तीन महीने बाद भी नहीं हो सके हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर महीने में कुछ अराजक तत्वों ने प्राइमरी पाठशाला की कक्षा में आग लगा दी थी, जिसके कारण बच्चों की किताबों समेत काफी सामान जल गया था। 24 अक्तूबर को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी स्कूल पहुंचे थे और आगजनी के मामले में कार्रवाई न करने पर चौकी पुलिस को लताड़ लगाई थी।

विज्ञापन


निरीक्षण के समय स्कूल की चहारदीवारी की ऊंचाई कम होने समेत कई समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी। बच्चोें को उम्मीद थी कि अराजक तत्वों की हरकतों से उन्हें जल्द निजात मिल जाएगी मगर तीन महीने पूरे होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। 
विज्ञापन


मैंने क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत, फर्श और सेफ्टिक टैंक के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी थी। इसके लिए लोनिवि के निर्माण खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता को दो जनवरी को आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। अगर इसके बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है तो अधिशासी अभियंता से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - दीपेंद्र कुमार चौधरी, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed