फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School buses on several standard safes!

स्कूल बसों में कई मानक ताक पर!

Wed, 15 Apr 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 15 Apr 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन

स्कूल बसों को लेकर कई मानक ताक पर हैं। अब परिवहन विभाग सख्ती से इन बसों की चेकिंग की बात कह रहा है। हल्द्वानी और आसपास क्षेत्र में करीब 200 बसें संचालित होती है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 1997 में स्कूल बसों को लेकर आर्डर किया था, जिसमें साफ कहा गया है कि बस के अंदर प्रशिक्षित कंडक्टर होना चाहिए। इस कंडक्टर के पास परिवहन विभाग से जारी कंडक्टर लाइसेंस भी होना चाहिए। जो चालक बस चलाता हो, उसे समय-समय पर रिफ्रेशर कोर्स में शामिल होना चाहिए। इसमें शराब पीकर या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा तक दर्ज करने को कहा था।
विज्ञापन


 बसों की गति तेज न हो, इसके लिए स्पीड गवर्नर लगाने को कहा गया, लेकिन इनमें से कई मानकों का पालन स्कूल बसों में नहीं हो रहा है। कंडक्टर लाइसेंस आदि शायद ही अधिकारी चेकिंग में देखते भी हो। यह नहीं, परिवहन अधिकारियों के अनुसार बस में चालक-कंडक्टर के अलावा एक हेल्पर भी होना चाहिए, जो कि सुनिश्चित करे कि बच्चे सही से चढ़-उतर रहे हैं। आरटीओ एसके सिंह का कहना है कि इन बसों की लगातार चेकिंग होती है। मानकों को लेकर और सख्ती से परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बस के मानक
- बस का रंग पीला होना चाहिए।
- खिड़कियों पर लोहे की जाली होनी चाहिए।
- ड्राइवर के पास कम से कम पांच साल का वाहन चलाने का अनुभव हो।
- बस के पीछे स्कूल संचालक का नंबर होना चाहिए, जिससे कोई नियम तोड़े पर लोग शिकायत कर सके।
- ड्राइवर बाकायदा वर्दी पहने हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed