फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School bus overturned in roadside khanti in Lalkuan, children narrowly escaped

Nainital News: लालकुआं में सड़क किनारे खंती में पलटी स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
School bus overturned in roadside khanti in Lalkuan, children narrowly escaped
खंती में पलटी बस।  संवाद - फोटो : खंती में पलटी बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालकुआं। हल्द्वानी के तिकोनिया में डिवाइडर पर स्कूली बच्चों की बस चढ़ने के दो दिन बाद बुधवार को बरेली रोड पर लालकुआं के पास स्कूली बस खंती में पलट गई। हादसे के समय बस में पांच बच्चे सवार थे। गनीमत है कि सभी बच्चे सकुशल हैं, वे मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्चों को घर भिजवाया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

हल्द्वानी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस बुधवार सुबह सात बजे लालकुआं से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। बस में चालक, हेल्पर, शिक्षिका और पांच बच्चे सवार थे। वन विकास निगम डिपो संख्या चार के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में पलट गई।
विज्ञापन


इससे बच्चों में चीखपुकार मच गई। वे बस के अंदर से मदद की गुहार लगा रहे थे। यह देख स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट और डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शीशे तोड़कर सभी को वाहन से बाहर निकाला। बच्चों के घर का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया। हालांकि चिकित्सकीय जांच में नशे की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने बस सीज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है।


दुर्घटनास्थल पर है फोरलेन, फिर कैसे पलटी बस
हल्द्वानी। डिपो नंबर चार के पास जहां बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। वहां पर हाइवे फोरलेन है। बीच में डिवाइडर भी है। आने-जाने वाले वाहन अपनी-अपनी साइड चलते हैं। इसके बाद भी बस का दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटना लोगों के समझ नहीं आ रहा। प्रत्यदर्शियों का आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।


हल्दूचौड़ के पास पलटती बस तो हो सकता था बड़ा हादसा
हल्द्वानी। फोरलेन हाइवे बना रही कंपनी सड़क किनारे से ही मिट्टी खोद रही है। हल्दूचौड़ से पाल स्टोन क्रशर तक कंपनी ने सड़क के दोनों ओर मिट्टी निकालकर गहरी खाई बना दी है। इस जगह पर अगर दुर्घटना होती तो बस खाई में गिरती। इससे बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।


स्कूल प्रबंधन ने दी सफाई
हल्द्वानी। डीपीएस स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हादसा चालक की गलती से नहीं, बल्कि सड़क की दुर्दशा से हुआ है। लालकुआं पुल पार करते समय सामने से आ रही गाड़ी को बचाते हुए बस कच्चे में उतारनी पड़ी। वहां सड़क बन रही है और बारिश के कारण मिट्टी कमजोर थी। इससे आगे का बांया पहिया बैठ गया और अचानक बस पलट गई। बस पलटने पर ड्राइवर ने इमरजेंसी डोर पर लगी रॉड से शीशा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दूसरी गाड़ी में सभी स्कूल आए और पांचों बच्चों ने परीक्षा दी। गाड़ी की फिटनेस और सभी कागजात पूरे हैं। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

तीन दिन में दो हादसे, जिम्मेदार कौन

लालकुआं। बच्चों के घर से निकलने के कुछ देर बाद ही हाईवे पर बस पलट गयी। परिजन अभी बच्चों को बस में बैठाकर घर लौटे ही थे कि यह खबर सुनकर मानो उनकी सांसें थम गईं। जिसने भी सुना वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। बच्चों को सकुशल देख उनकी जान में जान आई।
पिछले तीन दिन में स्कूली बच्चों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के दो मामले सामने आए। सोमवार को छुट्टी के समय हल्द्वानी के निर्मला कान्वेंट स्कूल से बच्चों को ला रही बस तिकोनिया चौराहे पर डिवाइडर पर चढ़ गई। उसमें 30 बच्चे सवार थे। अब बुधवार को लालकुआं में यह हादसा सामने आया। दोनों की घटनाओं में गनीमत यह है कि बच्चे महफूज हैं। आखिर आये दिन हो रहे हादसों का जिम्मेदार कौन है, यह बड़ा सवाल है।




घर से निकलतें ही कुछ दूरी का सफर तय करते ही डीपीएस स्कूल की बस हाइवे पर पलट गयी। परिजन अभी बच्चो को बस में बैठाकर वापस घर भी नही पहुचे थे की बस के पलटने की सूचना मिलते ही एक पल के लिए सांसे थम गयी। अभी दो दिन पहले हल्द्वानी में बस के डिवाइडर में चढ़ जाने की घटना से लोगो की नजर भी नही हटी थी की आज ये बस पलटने की दूसरी घटना हो गयी। हालांकी आज की घटना में पांचो बच्चे और अन्य स्टाफ सही सलामत है। घटना के बाद परिजन बच्चो की सहमति के साथ अपनी कार से बच्चो को लेकर स्कूल पहुचे और रोज की तरह अध्ययन कर दोपहर को घर पहुचे। इस जज्बे को देखकर स्कूल प्रबधंन औऱ अन्य बच्चों ने उनके हौसले की सराहना की है।
-=-
बस दुर्घटना में चालक की लापरवाही सामने आई है। स्कूल बस सीज कर चालक का चालान कर दिया गया है। स्कूल बसों और चालक के लाइसेंस की रूटीन चेकिंग की जाएगी।
- संगीता, सीओ लालकुआं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article