फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School and Anganwadi children will get new flavored milk powder

Nainital News: स्कूली और आंगनबाड़ी के बच्चों को मिलेगा नये फ्लेवर का मिल्क पाउडर

Sat, 09 Nov 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 09 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
School and Anganwadi children will get new flavored milk powder
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत सोमवार से स्कूली और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को नए फ्लेवर का दूध पाउडर दिया जाएगा। वर्तमान में बच्चों को वनीला फ्लेवर मिलता है। अब यूसीडीएफ बच्चों के लिए गुलाब, इलाइची और पाइनएप्पल फ्लेवर का दुग्ध चूर्ण लाया है।
विज्ञापन

राज्य में कुपोषण कम करने के लिए मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्ताह में चार दिन 10 ग्राम वनीला फ्लेवर का दुग्ध चूर्ण दिया जाता है। प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में सप्ताह में दो दिन छोटे बच्चों को 10 ग्राम और बड़े बच्चों को 15 ग्राम दूध पाउडर दिया जाता है। इससे बच्चों में दूध में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स की आपूर्ति होती है। उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन की ओर से बच्चों को वनीला की जगह तीन नए फ्लेवर दिए जाएंगे। यूसीडीएफ के जीएम डॉ. मोहन चंद्र ने बताया कि राज्य के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में ट्रायल के रूप में गुलाब, पाइनएप्पल और इलायची फ्लेवर का दुग्ध चूर्ण सप्लाई किया है। बताया कि बच्चों को फ्लेवर पसंद आने पर इसे ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed