{"_id":"668749529b083187db098d34","slug":"scholarship-will-not-be-available-if-aadhaar-is-not-linked-to-the-bank-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104153-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बैंक से आधार लिंक न कराने पर नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बैंक से आधार लिंक न कराने पर नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, ओबीसी छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले जिन छात्र-छात्राओं की ओर से अभी तक बैंक में अपना आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है तो उन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि आईटी सेल समाज कल्याण उत्तराखंड, देहरादून से वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, ओबीसी आदि छात्रवृत्ति के ऐसे छात्र-छात्राओं की सूची भेजी है जिनका ऑनलाइन आवेदन पत्र जिला स्तर पर स्वीकृति कर दिया गया है लेकिन उनका बैंक खाता आधार सीडेड, डीबीटी सक्षम नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने जिले के समस्त संस्थानों के छात्र-छात्राओं से कहा है कि जिनका एनएसपी पोर्टल पर स्टेटस सत्यापित जिला नोडल अधिकारी दर्शा रहा है। वे छात्र-छात्राएं अपना बैंक खाता एक सप्ताह में आधार से लिंक या सीडिंग डीबीटी एनेबल से करा लें। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपना बैंक खाता आधार से लिंक, सीडिंग या डीबीटी एनेबल नहीं कराया तो उन्हें छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जाएगा। संवाद