फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sarvodaya program

रामनगर में छह दिनी सर्वोदया कार्यक्रम शुरू                

Wed, 27 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Wed, 27 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sarvodaya program
सुकीर्ति कांडपाल - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। महिला को समाज की पहली सीढ़ी माना जाता है। महिला के उदय से समाज, देश और संसार का उदय होता है। महिलाएं अक्सर तनाव में सही फैसला नहीं कर पाती हैं। हालांकि गलतियां होने पर आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग बहू, बेटी में फर्क करते हैं। हम अपनी बेटी को तभी सुख दे सकते हैं, जब हम अपनी बहू को बेटी मानेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को नैनीताल पुलिस की ओर से नगर पालिका के ऑडिटोरियम हॉल में छह दिनी सर्वोदया कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनेत्री सुकीर्ति कांडपाल ने दीप जलाकर किया। सुकीर्ति ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को खुद पर भरोसा रखने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनना होगा। महिलाएं अगर कोई सपना देखकर उसे पूरा करने की ठान लें तो हर मंजिल उनके कदमों में होगी। उन्होंने अपने संघर्ष को महिलाओं के साथ सांझा किया। 
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कहा कि हमें एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा। सफलता योग्यता की मोहताज नहीं होती। नजरिया बदले तो अबला भी सबला बन सकती हैं। कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि पहाड़ की महिलाओं का हौसला हिमालय से ऊंचा है। पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने कहा जब हम दूसरों की बहू, बहन और बेटी की इज्जत करेंगे। तभी अपनी बहनों को भी सुरक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि हमें लड़का-लड़की में भेदभाव खत्म करना होगा। डीएफओ कहकशां नसीम ने कहा कि हमें बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कोतवाल कैलाश पंवार ने महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि घर पर काम करने वाली महिला भी घर की मैनेजर हैं।

सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ भावना कैंथोला, महिला हैल्प लाइन प्रभारी सुमन पंत ने किया। इस दौरान सहायक सेनानायक अमित श्रीवास्तव, डेल्टा के एचआर मैनेजर एमके पांडे समेत सैंकड़ों महिलाएं मौजूद थीं। 


रामनगर। महिलाओं ने अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। महिलाओं ने घरेलू हिंसा, मारपीट, उत्पीड़न, लव जेहाद जैसे मुद्दों पर सवाल किए। एसएसपी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें कानून की जानकारी देना और महिला सशक्तिकरण में पुरुषों की भूमिका की जानकारी देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed