फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sarovar city echoed with the announcement of Happy New Year at twelve o'clock in the night

Nainital News: रात बारह बजते ही हैप्पी न्यू ईयर के उद्घोष से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sarovar city echoed with the announcement of Happy New Year at twelve o'clock in the night
नैनीताल। जिले भर में शनिवार रात डांस, मस्ती और धमाल के साथ नए साल का स्वागत हुआ। रात 12 बजते ही क्लबों, होटलों और सोसायटियों में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। नैनीताल की माल रोड हैप्पी न्यू ईयर के उद्घोष से गुंजायमान हो गई। किसी ने आतिशबाजी छोड़कर नए साल का स्वागत किया तो किसी ने एक-दूसरे को बधाई देकर। यहां देर रात तक मस्ती का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम तक सैलानियों की आवाजाही बनी रही। दोपहर दो बजे तक पुलिस ने नैनीताल आने वाले सभी सैलानियों को नगर में प्रवेश करने दिया लेकिन तीन बजे बाद शहर के अंदरूनी पार्किंग स्थल वाहनों से पैक हुए तो पुलिस ने वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर की अस्थायी पार्किंग में ही रोक दिया। इससे वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम होते होते तल्लीताल से मल्लीताल तक का क्षेत्र पूरी तरह सैलानियों से पट गया। माल रोड, पंत पार्क, नयना देवी मंदिर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में खासी भीड़ जुटी। देर शाम तक यहां 25 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन

शहर के बड़े होटलों मनुमहारानी, शेरवानी लॉज, विक्रम विंटेज, नैनी रिट्रीट, कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों, सीजन होटल में डीजे व लाइव म्यूजिक की धूम रही। देर रात तक पर्यटक झूमते रहे। होटलों में कपल डांस तो हुआ ही साथ ही बालीवुड और कुमाऊंनी गीतों पर पर्यटकों ने ठुमके लगाए। माल रोड पर भी संगीत की सुर लहरियों के बीच भी पर्यटकों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रूट प्लान के मुताबिक ही वाहनों को इधर उधर डायवर्ट किया गया। बताया कि जिन सैलानियों के पास पार्किंग सुविधा वाले होटलों की बुकिंग थी उन्हें वाहन समेत नैनीताल में प्रवेश करने दिया गया जबकि अन्य सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। किसी सैलानी को कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। इधर, ठंड से बचने के लिए नगर निगम ने 21 जगह अलाव की व्यवस्था की थी।
दोपहिया वाहनों को काठगोदाम और कालाढूंगी में रोका
नैनीताल। नए साल के लिए यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नैनीताल की ओर आने वाले दोपहिया वाहनों को काठगोदाम और कालाढूंगी में ही रोक दिया। जिले के बाहर के नंबर के कुछ दोपहिया वाहन रूसी बाईपास पर रोके गए। इसके चलते शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य रही और सड़कों पर कहीं कोई न तो जाम लगा और न ही वाहन रेंगते नजर आए।
छह बजे बंद कराई माल रोड
नैनीताल। सैलानियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शनिवार की शाम छह बजे से माल रोड में वाहनों की आवाजाही बंद करा दी, कहा गया कि रात दस बजे तक माल रोड बंद रहेगी। आमतौर पर माल रोड छह बजे से रात आठ बजे तक ही बंद रहती है। यातायात बंद होने से सैलानियों ने रोशनी में नहायी माल रोड में बज रहे म्यूजिक के बीच जमकर मस्ती की।

व्यवस्था बनाने के लिए सड़क पर उतरे आईजी डॉ. भरणे
नैनीताल। आईजी कुमाऊं डॉ. निलेश आनंद भरणे ने शनिवार को सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं बनाने में जुटे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस नैनीताल आने वाले सैलानियों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed