{"_id":"630a60bb7c6ac554d8671801","slug":"santosh-nandlal-and-shambhudayal-to-get-shailesh-matiani-award-bhimtal-news-hld473750256","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष, नंदलाल और शंभूदयाल को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष, नंदलाल और शंभूदयाल को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार
विज्ञापन
भीमताल ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव के शिक्षक संतोष जोशी। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय के बच्चों को ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले जिले के तीन शिक्षकों का चयन शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए हुआ है। पुरस्कार पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून राजभवन में राज्यपाल की ओर से दिया जाएगा।
मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत और जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने बताया कि तीनों शिक्षकों का चयन शिक्षा और अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुआ है। तीन शिक्षकों को पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। इसमें दो शिक्षक वर्ष 2018 और एक शिक्षक वर्ष 2021 के शामिल हैं।
ये शिक्षक हैं शामिल
भीमताल ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सल्यूड़ा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभू साह का चयन वर्ष 2108 में शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए हुआ था। कोविड के चलते पुरस्कार नहीं मिल पाया था। इस वर्ष पांच सिंतबर को शंभू साह को देहरादून में राज्यपाल की ओर से यह पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार विद्यालय में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, कोरोना काल में स्कूली बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने, लैपटॉप, ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ 20 सालों तक बोर्ड परीक्षा में भागीदारी समेत अन्य कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। शंभू साह वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
भीमताल ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूर्यागांव के शिक्षक संतोष जोशी का चयन भी वर्ष 2018 में शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए हुआ था। कोविड के चलते पुरस्कार नहीं मिल पाया था। इस बार उन्हें भी यह सम्मान पांच सिंतबर को देहरादून में मिलेगा। संतोष को यह पुरस्कार स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत करने, विद्यालय के सौंदर्यीकरण में अहम योगदान देने और राज्य और राष्ट्रीय स्तरप पर स्कूली बच्चों की ओर से स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कराने के लिए दिया जाएगा। संतोष विद्यालय में शिक्षा के साथ अन्य प्रतियोगिता में भी बेहतर योगदान दे रहे हैं।
रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंगराड़ी के प्रधानाध्यापक नंदलाल आर्या का वर्ष 2021 में चयन हुआ। नंदलाल ने विद्यालय के एक छात्र का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, आठ बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी और छह बच्चों का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग में चयन कराने में विशेष सहयोग दिया। बालिका शिक्षा में चिराग संस्था के साथ काम कर पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के तहत निशुल्क शिक्षा और ट्यूशन दिलाने में सहयोग किया है। नंदलाल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विद्यालय को फर्नीचर और एक सैलानी के माध्यम से चार लैपटॉप दिलाए हैं। विद्यालय की चहारदीवारी, पौधरोपण समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम किया है।

भीमताल ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सल्यूड़ा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंभू साह।- फोटो : BHIMTAL

रामगढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंगराड़ी के प्रधानाध्यापक नंदलाल आर्या। संवाद- फोटो : BHIMTAL