फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanitation workers surrounded the police station in protest against the arrest

गिरफ्तारी के विरोध में सफाईकर्मियों ने ढाई घंटे तक थाने में हल्ला बोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers surrounded the police station in protest against the arrest
हल्द्वानी कोतवाली को घेराव करते सफाई कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शहर में सफाई को लेकर संग्राम जारी है। नवाबी रोड पर सफाई का विरोध करने पर कोतवाली पुलिस ने आंदोलन कर रहे छह सफाई कर्मियों को गिरफ्तार किया तो उनके साथियों का पारा चढ़ गया। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सफाई कर्मियों ने ढाई घंटे तक कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नवाबी रोड पर समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में लोग सड़क पर फैले कूड़े को बटोरकर कूड़ेदान में इकट्ठा कर रहे थे। नगर निगम की जेबीसी कूड़े को उठाने लगी तो आंदोलनरत सफाईकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कूड़ा उठाने का विरोध किया। इस पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह के नेतृत्व में सफाई कर्मी कोतवाली थाने में पहुंच गए। कांग्रेस नेता ललित जोशी भी समर्थन देने पहुंचे। कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पार्षद रोहित ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की शह पर पुलिस सफाई कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। सफाई कर्मियों की एसएसआई मंगल सिंह से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

एक मैसेज भेजा तो प्रदेश में चिंगारी फैल जाएगी
हल्द्वानी। सफाई कर्मियों के नेता बनभूलपुरा थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक से बहस करते करते अपना आपा खो बैठे। राहत मसीह जोश में कहा कि उत्पीड़न हुआ तो हल्द्वानी से आंदोलन की आवाज उठेगी। एक मैसेज करने पर पूरे प्रदेश में चिंगारी लग जाएगी। फिर संभालना मुश्किल होगा। थानाध्यक्ष ने राहत मसीह को संयम बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर छूटे कर्मचारियों का फूल माला से स्वागत
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने नवाबी रोड से शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार सफाई कर्मी नई बस्ती राजपुरा निवासी अजय पाल सिंह, जवाहर नगर निवासी शुभम, गांधीनगर निवासी चमन और अमर कुमार, 16 क्वाटर राजपुरा निवासी रोहित कुमार, वार्ड नंबर 27 गांधीनगर निवासी अमित कुमार को शाम के समय सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को जमानत पर रिहा कर दिया। रिहा होने पर आरोपियों को सफाई कर्मचारी संगठन से जुड़े लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया।

स्थानीय लोगों ने की सफाई
हल्द्वानी। समाजसेवी हेमंत गौनिया का कहना कि रोज कूड़े को ढेर देखकर स्थानीय लोग परेशान हो गए थे। इस कारण सफाई की गई। राकेश नेगी, पूरन नगरकोटी, विमला उपाध्याय, राहुल जोशी, प्रोफेसर एसएन सिद्ध, भागीरथी नगरकोटी, कविता जोशी, आरती मेहरा, कविता नेगी, मंजू जोशी, मन्नू शाह, राजेंद्र खेड़ा, रेखा भट्ट, दीपा भट्ट नीमा भट्ट, निक्की जोशी, चंद्रा शाह, गंगा नेगी ने सफाई अभियान की कमान संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed