{"_id":"5ea1e39b8ebc3e90ac764bf5","slug":"sanitation-is-also-taking-place-in-the-home-of-elephants-haldwani-news-hld380986451","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के ‘घर’ भी हो रहे सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के ‘घर’ भी हो रहे सैनिटाइज
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिर्फ बीमारी से बचाव के लिए आबादी वाले इलाकों में ही सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं किया जा रहा है बल्कि यह खतरा जंगल तक भी न पहुंच सके। इसके लिए वन विभाग एलीफेंट कैंप में भी सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहा है। इसके अलावा अन्य एहतियातन कदम भी उठाए गए हैं।
न्यूयार्क चिड़ियाघर में एक बाघिन में कोरोना मिला मिला था। इसके बाद नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी और सेंट्रल जू अथॉरिटी ने विस्तृत गाइड लाइन जारी की थी। इसी के तहत वन विभाग जंगल में कैमरा ट्रैप के माध्यम से भी बाघ समेत अन्य वन्यजीवों पर नजर रख रहा है। साथ ही प्राप्त फोटोग्राफ के माध्यम से उनका अध्ययन कर पता करने की कोशिश कर रहा है कि कोई वन्यजीव बीमार तो नहीं है।
मौजूदा समय में कॉर्बेट पार्क स्थित झिरना, ढिकाला, बिजरानी, कालागढ़ और हल्दूपड़ाव में एलीफेंट कैंप हैं, यहां पर करीब 16 हाथी हैं। इन हाथियों के माध्यम से भी जंगल में गश्त होती है ऐसे में वन विभाग इन एलीफेंट कैंप को लेकर भी काफी सतर्क है। यहां पर लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क डायरेक्टर राहुल ने बताया कि सभी एलीफेंट कैंप में लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है अन्य सभी आवश्यक सावधानी बरती जा रही है। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि सैनिटाइजर का छिड़काव करने के अलावा पशु चिकित्सक डॉ .दुष्यंत के माध्यम से हर दूसरे तीसरे दिन हाथियों की जांच भी कराई जा रही है।