{"_id":"61eef3c809b5ce4e960dd7f0","slug":"sale-of-lpg-in-haldwani-haldwani-news-hld4518767145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सस्ता गल्ला विक्रेता बेच सकेंगे गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सस्ता गल्ला विक्रेता बेच सकेंगे गैस सिलेंडर
विज्ञापन
Sale of LPG in Haldwani
हल्द्वानी। सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में जल्द ही गैस सिलिंडर भी मिलने लगेगा। गैस कंपनियां सस्ता गल्ला की दुकानों में सिलेंडर बेचने की तैयारी कर रही है। गैस कंपनियों ने पूर्ति विभाग से राशनकार्ड धारकों की संख्या भी पूछी है। माना जा रहा है कि आचार संहिता हटने के बाद यह योजना शुरू हो जाएगी।
उज्ज्वला योजना के तहत शहरी, ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में गैस एजेंसियां कम होने की वजह से लोगों को सिलिंडर रीफिलिंग के लिए गैस एजेंसियों तक लंबी दौड़ लगानी पड़ती है। ग्रामीणों की इस दौड़-भाग को कम करने और गांवों में 24 घंटे गैस उपलब्ध कराने के लिए सस्ता गल्ला विक्रेताओं का सहयोग लिया जाएगा।
गैस कंपनियों के नियमानुसार सस्ता गल्ला विक्रेता एक दिन में सात सिलिंडर तक बेच सकेगा। इससे कोटेदार की आय भी बढ़ेगी। वहीं, देहात क्षेत्रों में गैस की सिलिंडरों सप्लाई भी सुचारु हो जाएगी क्योंकि हॉकर ग्रामीण क्षेत्रों में समय से होम डिलीवरी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि इंडियन ऑयल की ओर से सस्ता गल्ला विक्रेताओं की सूची मांगी थी। साथ ही यह भी पूछा था कि कौन-कौन विक्रेता सिलिंडर बेचने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी को सूची उपलब्ध करा दी है। आचार संहिता खत्म होने के बाद यह योजना परवान चढ़ेगी।