फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saffron wave again in Haldwani

हल्द्वानी में फिर लहराया भगवा परचम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Saffron wave again in Haldwani
हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख पद पर विजई रही भाजपा कि रूपा देवी। अमर उजाला
हल्द्वानी। हॉट सीट मानी जा रही हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख की सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस सीट को भाजपा ने दोबारा हथिया लिया है। इससे पूर्व हुए उप चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की थी। कनिष्ठ और ज्येष्ठ उप प्रमुख सीटों पर भी भाजपा अपना दावा जता रही है।
विज्ञापन

प्रमुख चुनाव में 39 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी रूपा देवी को रिकार्ड 32 मत मिले। कांग्रेस की सुमित्रा प्रसाद को सात मत मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर अमित नेगी और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर श्रीकांत विजयी घोषित किए गए। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर विजयी अमित नेगी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीता को नौ मतों से पराजित किया। अमित को 21 अनीता को 12 और तीसरे प्रत्याशी लखविंदर सिंह को छह मत मिले।
विज्ञापन

कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर श्रीकांत (21 मत) ने गोपाल सिंह अधिकारी (18 मत) को शिकस्त दी। सभी विजयी प्रत्याशियों को सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रत्यूष सिंह ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर ब्लाक कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मतदान के दौरान पर्यवेक्षक हरबीर सिंह, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीओ डीसी ढौडियाल ने मतदान स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चुनाव संपन्न कराने में सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रत्यूष सिंह, निर्वाचन अधिकारी जलनिगम के ईई एके कटारिया और उपनिबंधक अतुल शर्मा, बीडीओ डॉ. निर्मला जोशी ने सहयोग किया।
प्रमुख को बधाई देने पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष
हल्द्वानी। भाजपा प्रत्याशी रूपा देवी की जीत के बाद निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित बेला तोलिया भी निर्वाचित प्रमुख को बधाई देने ब्लाक कार्यालय पहुंचीं। ब्लाक कार्यालय पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में भाजपा की जीत से विकास कार्यों को गति देने में आसानी होगी।

विकास कार्यों को तेज किया जाएगा और जनता की प्रमुख समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ब्लाक कार्यालय में खुशी मनाने पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों में लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, पार्टी प्रेक्षक उमेश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश खुल्वे, भुवन भट्ट समेत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed