फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cleaning workers took out a procession showed strength Nainital Uttarakhand news in hindi

Nainital: सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस दिखाई ताकत, मेयर के पुतले की शवयात्रा निकालकर दिखाया आक्रोश

Wed, 30 Nov 2022 02:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी।
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 02:44 PM IST
सार

संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चार संगठनों के पदाधिकारी नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने सितंबर में हुए आंदोलन के बाद 31 अक्तूबर तक की मोहलत मांगी थी। 

विज्ञापन
cleaning workers took out a procession showed strength Nainital Uttarakhand news in hindi
हल्द्वानी में मेयर के पुतले की शव यात्रा निकालते सफाई कर्मी व इस दौरान सड़क पर लगा जाम। संवाद

विस्तार

नगर निगम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए संयुक्त मोर्चा के सफाई कर्मियों ने मेयर के पुतले की शवयात्रा निकालकर आक्रोश जताया। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली तिकोनिया होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने पुतला दहन किया। चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में चार संगठनों के पदाधिकारी नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों ने सितंबर में हुए आंदोलन के बाद 31 अक्तूबर तक की मोहलत मांगी थी। अक्तूबर बीतने के बाद भी नगर निगम शासनादेश के हिसाब से पर्यावरण मित्रों को 500 रुपये प्रतिदिन का मानदेय नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


हड़ताल के बाद भी मांगे नहीं माने जाने पर संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी मंगलवार सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में यहां से मेयर के पुतले की शवयात्रा निकाली जो तिकोनिया चौराहे से घूमकर वापस सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने पहुंची। इस दौरान उन्होंने मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पुतले का दाह संस्कार किया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार राजौर, रोहित टांक, अशोक राज, सुनील चौधरी, नेहा, रीना, सचिन भारती, अमन मसीह, बबलू, प्रशांत, शिवम पाल, आदेश कुमार सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

पार्षद ने सफाई कर्मियों की मांग पर कराया मुंडन
मेयर के पुतले के दाह संस्कार से पहले पार्षद रोहित कुमार ने मुंडन कराया और पुतले को आग के हवाले किया। प्रतीकात्मक तौर पर कर्मकांड की रस्म भी निभाईं। रोहित ने आरोप लगाया कि मेयर शासनादेश के बाद भी सफाई कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दे रहे हैं। कहा कि वह सफाई कर्मियों के साथ मांग पूरी न होने तक साथ रहेंगे।

संयुक्त मोर्चा ने डीएम को भेजा पत्र
सफाई कर्मियों के संयुक्त मोर्चा ने डीएम को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि उन्होंने वाहनों को बंधक बनाया हुआ था और सफाई को लेकर उन्होंने मारपीट भी की। कहा कि ये आरोप निराधार हैं। सफाई कर्मचारी संघ इसका विरोध करता है। प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह और रामअवतार राजौर ने कहा कि आंदोलन के दौरान सफाई कर्मी कोई भी हिंसक प्रदर्शन नहीं करेंगे।

ये हैं मांगें
बढ़ा हुआ मानदेय देने, नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, यातायात नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों को निगम में शामिल करने, चालक के रूप में कार्य कर रहे सभी कर्मियों को चालक के समान वेतन देने, बैंणी सेना की व्यवस्था समाप्त करने और मैजिक निजी डोर टू डोर को नगर निगम में विलय करने आदि मांगें शामिल हैं।

जनहित में हड़ताल खत्म करें सफाई कर्मी : मेयर
लोकतंत्र में यूनियन को अपनी मांगों के लिए अधिकार प्राप्त हैं। शासनादेश होने के उपरांत बढ़ा हुआ मानदेय निगम बोर्ड फंड से ही दिया जाना है जोकि वर्तमान बोर्ड फंड की स्थिति से भुगतान कर पाना संभव नहीं है। मानदेय बढ़ने से अतिरिक्त व्यय भार लगभग नौ करोड़ रुपये सालाना हो रहा है। हमने शासन को इस बात से अवगत करा दिया है। जल्द ही समाधान होगा। कुछ मांगें उचित प्रतीत नहीं होती हैं। मैं जनहित में सफाई कर्मियों से तत्काल हड़ताल खत्म करने का अनुरोध करता हूं। जहां तक पुतला दहन और शव यात्रा निकालने की बात है, इससे राजनीतिक आयु और जैविक आयु बढ़ती है। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं। - जोगेंद्र रौतेला मेयर नगर निगम।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: सत्र का दूसरा दिन, सदन के अंदर कार्यवाही जारी, बाहर कई संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed